सनातन धर्म में मंगलवार भगवान हनुमान जी महाराज को समर्पित दिन होता है। इस दिन उनका विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान महाराज यदि अपने भक्त से प्रसन्न हो जाएं तो उसके जीवन में आ रहे सभी दुखों को दूर कर देते हैं। हनुमानजी की कृपा से खुशहाली की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति नौकरी या धन प्राप्ति के क्षेत्र में बाधाओं का सामना कर रहा है, तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने के साथ ही कुछ विशेष उपाय भी अपनाने चाहिए। आइए जानते हैं मंगलवार के चमत्कारी उपाय….
- यदि आपको रोजगार नहीं मिल रहा है। बार-बार मिल रही असफलताओं से आप दुखी हैं, तो निराश न हो, बल्कि मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करें। इस दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनके समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस सामान्य से उपाय को करने आपके रोजगार के रास्ते खुलने लगेंगे।
2.यदि आपके घर में सुख-समृद्धि नहीं है। किसी न किसी बात पर क्लेश होता रहता है, तो प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी का पूजन करें। उन्हें 21 मंगलवार तक गुड़ और चना अर्पित करें। 21वें मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। इस उपाय को नियमित श्रद्धा पूर्वक करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आने लगेगी।
- यदि आप अपने कार्यक्षेत्र व निजी जीवन में शत्रुओं से परेशान हो चुके हैं, तो मंगलवार को सुबह स्नान के बाद हनुमान मंदिर में जाकर पूरे श्रद्धा भाव के साथ बजरंग बाण का पाठ करें। 21 मंगलवार तक इस उपाय को करने से आपके सभी शत्रुओं का नाश होगा।
- यदि आप किसी गंभीर रोग से परेशान हैं, तो दवाओं का उपचार लेने के साथ ही मंगलवार के दिन एक पात्र में जल लेकर उस हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष रखें और वहीं बैठकर हनुमान बाहुक का पाठ करें और पाठ पूरा होने के बाद जल ग्रहण कर लें। फिर पात्र में दूसरा जल भरकर रखें और ऐसा लगातार 21 मंगलवार तक करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को समस्त रोगों से छुटकारा मिलेगा।
– सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

