भदोही सनसनी – ‘मकान मालिक’ ने ‘मिस्त्री’ को, उतार दिया मौत के घाट.!!

थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत घर पर काम कर रहे राजमिस्त्री के साथ विवाद के दौरान आरोपी मकान मालिक ने राजमिस्त्री के गले पर किया धारदार हथियार 

तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल ले जाने पर घायल राजमिस्त्री की हुई मृत्यु

आरोपी द्वारा स्वयं को गले पर नुकीले हथियार से किया गया वार, घायल आरोपी अस्पताल में ईलाजरत

औराई भदोही। औराई क्षेत्र अंतर्गत मनीष सिंह पुत्र दानबहादुर सिंह निवासी सहसेपुर थाना औराई जनपद भदोही उम्र करीब 26 वर्ष व उसके घर पर राजमिस्त्री का काम कर रहे विजय कुमार बिंद पुत्र रामचंद्र बिंद निवासी नगेपुर तिलठी थाना चिल्ह जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 45 वर्ष के बीच तेजी से काम करने को लेकर रविवार शायं करीब 7.30 बजे आपस में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मनीष सिंह उपरोक्त द्वारा धारदार हथियार से राजमिस्त्री विजय बिंद के गले में वार कर दिया गया। विजय कुमार बिंद उपरोक्त को तत्काल ईलाज हेतु सीएचसी औराई ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। मनीष सिंह द्वारा स्वयं भी अपने गले पर नुकीले हथियार से वार कर लिया गया, जिसे तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। मनीष सिंह ईलाजरत है। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading