बेसहारा बेजुबान पशुओं की सेवा कर, भदोही में नेक काम कर रहें यहां के…

आज के समाज मे इंसान इंसान का दुश्मन बना हुआ हैं तो इंसान जानवरों से प्यार कैसे निभा सकता हैं.! लेकिन
अपने औराई विकास खंड में कई नजारे दिल को राहत भी देते ही हैं तथा यहां बहुत से ऐसे पशुप्रेमी भी मौजूद हैं जो सड़क पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को प्यार से चारा खिलाने के साथ देखभाल भी करते हैं।

ऐसा ही नजारा औराई के सवरां ओवर ब्रिज के नीचे घायल पशु का देखने को मिला जहां ग्रामीणों द्वारा घायल पशु को चारा पानी कराया जा रहा था, जिसकी जानकारी पशु स्वास्थ्य केंद्र औराई को होने पर तत्काल डाक्टरों की टीम प्रभारी डॉक्टर डीएन श्रीवास्तव, अनिल कुमार यादव पशुधन प्रसार अधिकारी, पैरावेट प्रजेश तिवारी, कंपाउंडर अखिलेंद्र कुमार शुक्ला ने इलाज किया। और दो दिन से रोजाना पशु डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। पशु स्वास्थ्य केंद्र औराई प्रभारी डाक्टर डीएन श्रीवास्तव ने कहा कि यह पशु प्रेम बचपन में ही शुरू हुआ था वह तब से गाय व जानवरों सेवा करते आ रहे हैं पशु डाक्टर होने के नाते अब यह काम उनके जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। दिन हो या रात जब तक बेसहारा पशुओं को “चारा” खाना नहीं दे देते तब तक वह बेचैन रहते है। कहा कि बेजुबानों से प्यार करना चाहिए और उनकी भूख को मिटाने पर दिल को सकून मिलता है और ये बेसहारा पशु हमे अपना मानते भी हैं। बेजुबान जानवर भी परिवार के सदस्‍य की तरह ही हैं उनके दर्द को हमे समझना चाहिए क्योंकि प्यार मुहब्बत की भाषा पशु पक्षी भी समझते हैं इनकी सेवा में अपार आनंद मिलता है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading