रेकी कर वाहनों की चोरी व इंजन/चेचिस नंबर का प्रतिरूपण करने वाले गिरोह के सरगना सहित 3 शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भदोही जनपद पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है. गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से पंजीकृत विभिन्न अभियोगों सहित थाना भदोही व थाना मछलीशहर (जौनपुर) से सम्बंधित चोरी की कुल 09 अदद मोटरसाइकिल (कीमत करीब 08 लाख रुपए) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर जनपद के थाना औराई व भदोही सहित जनपद जौनपुर थाना मछलीशहर क्षेत्र अंतर्गत वाहन चोरी की अलग-अलग कुल-09 घटनाओं का सफल अनावरण में भी पुलिस को सफलता मिली है।
विगत दिनों जनपद के थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत घोसिया से आवेदक की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल व ग्राम कैयरमऊ से अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं के संबंध में तत्समय ही क्रमशः मु0अ0सं0-78/2023 व 79/2023 धारा-379 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा एक ही माह में घटित वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं के शीघ्र अनावरण व चोरी की घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु सम्बंधित को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी औराई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक औराई मय पुलिस बल द्वारा दिनांक-3/4.05.2023 की रात्रि में मिर्जापुर-औराई मार्ग सहसेपुर खमरिया तिराहा पर चेकिंग लगाया गया था, जिस दौरान रेकी कर वाहनों की चोरी व इंजन/चेचिस नंबर का प्रतिरूपण करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
राजेश भारती (अपर पुलिस अधीक्षक भदोही) ने बतलाया बाईक चोर गिरोह के शातिराना खेल का एक-एक पुर्जा
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से पंजीकृत विभिन्न अभियोगों सहित थाना भदोही व थाना मछलीशहर (जौनपुर) से सम्बंधित चोरी की कुल 09 अदद मोटरसाइकिल (कीमत करीब 08 लाख रुपए) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर जनपद के थाना औराई व भदोही सहित जनपद जौनपुर थाना मछलीशहर क्षेत्र अंतर्गत वाहन चोरी की अलग-अलग कुल-09 घटनाओं का सफल अनावरण करने में भी पुलिस को अभी तक सफलता मिल चुकी है। बरामद वाहनों के संबंध में गिरोह के विरुद्ध मु0अ0सं0-81/2023 धारा- 41/411, 414, 420 465 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारशुदा गिरोह के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच व आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी से जनपद सहित जनपद जौनपुर में घटित वाहन चोरी की कुल-09 घटनाओं के सम्बंधित पीड़ितों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद किया गया।
गिरफ्तारशुदा अंतर्जनपदीय वाहन चोरों का नाम व पता –
1.राकेश यादव पुत्र कन्हैयालाल निवासी दत्तीपुर थाना औराई जनपद भदोही (गिरोह सरगना)
2.संदीप कुमार यादव पुत्र स्व0 नंदलाल यादव निवासी दत्तीपुर थाना औराई जनपद भदोही
3.राजन यादव पुत्र फूलचंद यादव निवासी भरतपुर थाना औराई जनपद भदोही
पूछताछ में खुले राज- पूछताछ में गिरफ्तारशुदा गिरोह के सदस्यों ने बताया कि हम लोगों का वाहनों की चोरी करने का संगठित गिरोह है। हम लोग अपने भौतिक, आर्थिक लाभ के उद्देश्य से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी किए गए वाहनों के इंजन/चेचिस नंबर का प्रतिरूपण कर बेच देते हैं। चोरी किए गए वाहनों को बेचकर हम लोग आपस में पैसा बांट लेते हैं। विगत माह में हम लोग जनपद के थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत घोसिया, केयरमऊ व लाला नगर टोल प्लाजा से वाहन चोरी की तीन तथा थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत लिप्पन तिराहा, गजिया फाटक व रजपुरा के आसपास से पांच व थाना मछली शहर (जौनपुर) क्षेत्र अंतर्गत एक मोटरसाइकिल सहित कुल-09 वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिए थे।
बरामदगी का विवरण- चोरी की कुल-09 अदद मोटरसाइकिल (अपाचे-01, स्प्लेंडर प्लस-02, एचएफ डीलक्स-02, पैशन प्रो-01 व टीवीएस स्पोर्ट-03) कीमती करीब 08 लाख रुपये
अनावरण मुकदमा निम्नवत है…
1.मु0अ0सं0-78/23 धारा 379 भा0द0वि0 थाना औराई जनपद भदोही
2.मु0अ0सं0-79/23 धारा 379 भा0द0वि0 थाना औराई जनपद भदोही
3.मु0अ0सं0-95/23 धारा 379 भा0द0वि0 थाना व जनपद भदोही
4.मु0अ0सं0-98/23 धारा 379 भा0द0वि0 थाना व जनपद भदोही
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक औराई, नागेंद्र प्रताप सिंह, उ0नि0 दिनेश कुमार (चौकी प्रभारी खमरिया), उ0नि0 रामनयन यादव, हे0कां0 गुफरान अहमद, हे0कां0 गोपाल सिंह, कां0 अनुज यादव व कां0 मनोज कुमार थाना औराई जनपद भदोही
टीम को मिलेगा 25 हजार रुपये का ईनाम-*
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।