अश्लील विडियो वायरल करने व परिजनों द्वारा पूछने पर गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी देने वाले युवक का मानिए कि भूत उतर गया. क्योंकि पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।
भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) के मुताबिक आवेदिका द्वारा थाना ज्ञानपुर पर सूचना दिया गया कि उसके व उसके रिश्तेदारों के मोबाइल पर आरोपी द्वारा अश्लील वीडियो वायरल किया जा रहा है तथा पूछने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना पर तत्समय ही आरोपी युवक के विरुद्ध मु0अ0सं0-04/2023 धारा-354घ, 506 भा0द0वि0 व 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में निरीक्षक विवेचना सेल मय हमराह पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक-06.05.2023 को अभियोग से सम्बंधित वांछित अभियुक्त रमाकांत यादव पुत्र स्व. जयनाथ यादव (निवासी चक कलूटी थाना सुरियावां जनपद भदोही) को बस स्टैंड गोपीगंज के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा0. न्यायालय किया गया।