पूर्व ग्राम प्रधान ने किया यह काम, फिर सुर्खियों में छाँ गया नाम…

गर्मी में जहा सरकार पेयजल के लिए लाखों खर्च कर रही है, वहीं पर कुछ प्रतिनिधि इस पर गंभीर नहीं हो रहे हैं. फिर भी हताशप्रभ होनें की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ पूर्व ग्राम प्रधान नई नजीर पेश करते नजर आ रहे हैं।

बता दे कि भदोही जनपद के प्राथमिक विद्यालय कैयरमऊ के सामने शिवमंदिर के पास महीनो से हैंडपंप खराब हालत में था, जहां लोगो को पानी की काफी परेशानी हो रही थी. शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए लोग काफी दूर से जल लाते है और आस-पास के कई घर को पीने का मात्र एक साधन भी यही हैंडपंप है।

उपरोक्त जानकारी जैसे ही पूर्व प्रधान को हुई, उन्होंने तुरंत मिस्त्री को फोन करके बुलाया. फिर कुछ बच्चों और बुजुर्गों के साथ स्वयं तिलतिलाती धूप में खड़े होकर हैंडपंप को ठीक कराया. अब महीनों बाद हैंडपंप से पानी निकलने के बाद लोगो ने पूर्व प्रधान की प्रशंसा करते हुए कहने लगे कि ‘पिछले कार्यकाल में एक बार कहने पर हैंडपंप बनता था और आज भी जनता के लिए पूर्व प्रधान का ऐसा सहयोग देखकर मन खुश हो गया. हैंडपंप का मजदूरी पूर्व प्रधान ने अपने पास से दिया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading