खूनी संघर्ष – महिला ने मांगा न्याय…और कहा कि “थानाध्यक्ष  जी” हमारी रक्षा कीजिए.!!

भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागदासपुर (राधास्वामी धाम) निवासी सत्येंद्र कुमार की पत्नी मनोरमा देवी ने थानाध्यक्ष गोपीगंज को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है….

वादिनी ने थानाध्यक्ष गोपीगंज को भेजे गए अपने प्रार्थना- पत्र के माध्यम से यह बताया है कि विपक्षीगण श्याम कुमार पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, आयुष पांडेय, पीयूष पांडेय, तारा देवी उर्फ गुड्डू, मालती देवी, आकांक्षा, सुषमा, काजल ,दीपा पांडेय ने जमीनी विवाद को लेकर मां बहन की गालियां देते हुए लाठी डंडा और लोहे के राड और धारदार हथियार लेकर दरवाजे पर आकर हम प्रार्थिनी व विजय पांडेय, अंजनी पांडेय, कुसुम पांडे को मारने पीटने लगे‌. बचाने के लिए घर के सदस्य अजय, श्वेता, रिया, प्रेमचंद, रविंद्र, सत्येद्र आए तो उन लोगों को भी लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से विपक्षीगण मारने-पीटने पीटने लगे। तब जान बचाकर हम सभी लोग जब घर में भागने लगे तो हम प्रार्थिनी व कुसुम पांडेय का मंगलसूत्र, व सोने की चैन विपक्षी गणों ने छीन लिया‌। परिवार के कुसुम पांडेय और अंजनी व विजय पांडेय को गंभीर चोट आई है. निवेदन यह किया है कि सभी घायलों का मेडिकल मुआयना कराकर हम प्रार्थी के संग न्याय व जानमाल की रक्षा की जाए।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading