भदोही जनपद हुई इस हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दिया, जिसके बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही थी. इसी दौरान पुलिस विभाग ने कुछ आरोपियों को गिरफ्त में लेते हुए हत्या के रहस्यमयी तथ्यों से परदा उठा दिया. फिलहाल पुलिस को एक आरोपी की और तलाश है, जो फिलहाल वांछित चल रहा है।
भदोही जनपद पुलिस के सोशल मीडिया सेल द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक दिनांक 05-10-21 को समय करीब 7.45 बजे विशाल सिंह पुत्र राकेश सिंह (निवासी गल्हैया थाना सुरियावां जनपद भदोही) को जमीनी विवाद व पुरानी रंजीश को लेकर विपक्षी 1- सुभाष सिंह पुत्र फूलचन्द्र सिंह, 2- मान सिंह उर्फ विजनेश सिंह पुत्र सुभाष चन्द्र सिंह तथा 3- शिव बालक सरोज पुत्र जोहर सरोज (निवासीगण गल्हैया थाना सुरियावां जनपद भदोही) ने माँ बहन की गाली देते हुए गड़ासे से सर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनका CHC सुरियावां में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी. घटना की जनकारी प्राप्त होते ही उच्चाधिकारीगण को सूचना से अवगत कराते हुए मृतक विशाल के चाचा राकेश सिंह की लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.198/21 धारा 302/324/504/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी.
पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थानाध्यक्ष सुरियावां के साथ-साथ क्राइम ब्रान्च की टीम को घटना में शामिल अभियुक्तों की अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही व क्षेत्राधिकारी भदोही के नेतृत्व में क्राइम ब्रान्च व थाना सुरियावां की संयुक्त टीम को घटना में शामिल 02 अभियुक्तो क्रमशः सुभाष चन्द्र सिंह व शिव बालक सरोज को घटना के चंद घण्टों में गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पूछ-ताछ का विवरण– पूछताछ पर गिरफ्तार शुदा अभियुक्त सुभाष चन्द्र सिंह ने बताया कि हमारा विपक्षीगण से जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. घटना के दिन जमीन की बात को लेकर ही विशाल से कहा सुनी हो गयी, जिस पर हम लोगों ने मिलकर लाठी- डण्डे तथा फावड़े से सर पर मारकर विशाल की हत्या कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
1-सुभाष चन्द्र सिंह पुत्र फूलचन्द्र सिंह निवासीगण गल्हैया थाना सुरियावां जनपद भदोही
2- शिव बालक सरोज पुत्र जोहर सरोज निवासीगण गल्हैया थाना सुरियावां जनपद भदोही
वांछित अभियुक्त का नाम व पता –
1- मान सिंह उर्फ विजनेश सिंह पुत्र सुभाष चन्द्र सिंह निवासीगण गल्हैया थाना सुरियावां जनपद भदोही
गिफ्तार सुभाष चन्द्र सिंह आपराधिक इतिहास
1- मु.अ.सं.119/10 धारा 406/504/506 भादवि ,3(1) एससी/एसटी एक्ट थाना सुरियावां जनपद भदोही
2- मु.अ.सं.227/10 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा अधि0 थाना सुरियावां जनपद भदोही
3- मु.अ.सं.22/11 धारा 325/323/504/506 भादवि थाना सुरियावां जनपद भदोही
4- मु.अ.सं.225/12 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा अधि0 थाना सुरियावां जनपद भदोही
5- मु.अ.सं.183/13 धारा 307/504/506 भादवि थाना सुरियावां जनपद भदोही
6- मु.अ.सं.269/14 धारा 323/325/504/506 भादवि थाना सुरियावां जनपद भदोही
7- मु.अ.सं.25/17 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा अधि0 थाना सुरियावां जनपद भदोही
8- मु.अ.सं.198/21 धारा 302/324/504/506 भादवि थाना सुरियावां जनपद भदोही
इसके साथ ही अन्य अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
बरामदगी –
1- अभियुक्त सुभाष चन्द्र सिंह की निशानदेही पर 01 अदद घटना में प्रयुक्त फरसा (आला कतल )
2- अभियुक्त शिव बालक सरोज के कब्जे 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सम्बन्धित मु.अ.सं.199/21 थाना सुरियावां जनपद भदोही
3- घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाठी