भदोही में ऊंज थाना ने, बड़ी कार्रवाई से इसे चपेटा था…अब हो गई कुर्की.!!

कुख्यात गैंगेस्टर अपराधी व सक्रिय गैंग का सदस्य अभियुक्त अशोक पटेल द्वारा अपराधिक कृत्यों व अवैध गांजा तस्करी से अर्जित कुल 03 लाख 35 हजार रूपये मूल्य की सपत्ति वैगनर कार 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क…..

भदोही जनपद पुलिस सोशल मीडिया सेल द्वारा जारी खबर के मुताबिक पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में संगठित अपराध/अपराधियों के विरूद्ध भदोही पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.10.2021 को गैंगेस्टर अपराधी व सक्रिय गैंग का सदस्य अशोक पटेल पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल (निवासी ठेगीपुर रतना महाराजगंज थाना औराई जनपद भदोही) द्वारा अपराध व अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित संपत्ति वाहन संख्या यूपी 66 वी 4286 मारुति वैगनआर कार कीमती लगभग 335000/- रुपये को जिलाधिकारी महोदया के आदेश दिनांकित 7 अक्टूबर 2021 के अनुपालन में भदोही पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है। अभियुक्त अशोक पटेल
उपरोक्त का अपराधिक इतिहास निम्नवत है…
1. मु0अ0सं0- 112/20 धारा- 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना ऊंज
2.मु0अ0सं0-28/21 धारा- 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना ऊंज

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading