‘एसडीएम साहब’ नें यहां बांटा, महिला सशक्तिकरण का ज्ञान, जानिए क्या था माजरा…

महिला (नारी) सशक्तिकरण को लेकर थाना औराई में एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय महिलाओं ने उपस्थित होकर अपने-अपने विचार को रखा. इस दौरान शासनिक अधिकारी एसडीएम आशीष मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।
गौरतलब है कि थाना प्रभारी औराई श्रीकांत राय ने बताया कि शासन हमेशा यही चाहता है कि समाज के हर वर्ग व महिला-पुरुष सामान भाव से क्षेत्र में निडर और निर्भीक जीवन यापन कर सकें। इसी को देखते हुए वर्तमान सरकार द्वारा महिलाओं पर विशेष ध्यान देते हुए महिला हेल्प डेस्क थाना औराई में और तहसील पर स्थापित कराया गया है. जिससे महिलाओं की समस्या का निदान प्राथमिकता से किया जा सके। समूह की महिलाओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गांव व क्षेत्र में कहीं विवाद होता है तो, सभी लोग महिलाओं को आगे कर देते हैं..चाहे जैसा विवाद हो. पारिवारिक विवाद में भी घर की बेटी को आगे कर देते हैं, जो निंदनीय है।

थाना प्रभारी औराई श्रीकांत राय ने महिलाओं का एक ग्रुप तैयार किया, जिसे गोपनीय रखा जाएगा और उनके माध्यम से गांव व मोहल्ले व नगर पर पैनी नजर रखी जाएगी। इस ग्रुप का उद्देश्य ही होगा कि समाज में गलत रास्ते पर जा रहे लोगों को चिन्हित कर उन्हें कैसे सही रास्ते पर लाया जाए यही। जिसमें औराई थाना क्षेत्र की कई महिलाएं ग्रुप की सदस्य बनीं।

एसडीएम आशीष मिश्रा ने अपने उद्बोधन में महिलाओं से जुड़ी समस्या के बारे में जानकारी ली और सरकार की मंसा से अवगत कराया कि कोई समस्या है तो यहा राजस्व व पुलिस की टीम है..तुरंत कार्यवाही होगी. आप बस 1090, 181, 1076, 112 पर सूचित करें..सीधा कार्यवाही होती है कि नही आप खुद देख लो. बस इसका मिस्यूज न हो. सरकार ने वैसे भी कई योजनाएं चला रखी, जिससे महिलाओं को लाभ मिल सके. बीमा हो, पट्टा जमीन हो, आंगनवाड़ी में विधवा महिलाओं की परीक्षा हो. महिला भर्ती में आरक्षण से जल्दी छूट होगी. ऐसी अनेक सारी योजनाएं है, जिसका लाभ महिलाएं पा रही.

इस मौके पर उप जिलाधिकारी आशीष मिश्रा, तहसीलदार तनूजा निगम, नायब तहसीलदार बलवंत, थाना प्रभारी श्रीकांत राय, विनोद दुबे, हरिकेश सिंह, व राजस्व की टीम के साथ महिला पुलिस मौजूद रही।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading