WhatsApp की तस्वीर सुर्खियों में, जानिए कैसे शादी के मंडप से ‘फुर्रर’ हुई दुल्हन…

एक युवक को अपना फोटो दुल्हन को व्हाट्सऐप पर भेजना इतना भारी पडा कि मंडप में पहुंचने पर उसकी होने वाली पत्नी मौके से भाग गई। दुल्हन ने जैसे ही शादी के मंडप में अपने होने वाले जीवन साथी का चेहरा देखा, उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

यह चौंकाने वाला मामला पश्चिम चंपारण (West Champaran) जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र (Naval block area) स्थित सनकहिया माई (Sunkahia Mai) से सामने आया है। जहां बुधवार को बारात लेकर मंडप तक पहुंचे दूल्हे (groom) पर दुल्हन (Bride) ने पहली नजर डाली तो वह उसे देखकर उग्र हो गई। साथ ही दुल्हन ने उस दूल्हे से विवाह करने से भी साफ इनकार कर दिया। मामला यहीं नहीं रुका जब उसी दूल्हे से विवाह करने के लिए परिजनों द्वारा दुल्हन पर दबाव बनाया गया तो वह शादी के मंडप को छोड़कर वहां से भाग गई। जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले के सनकहिया माई स्थान पर लड़का पक्ष और लड़की पक्ष विवाह करने के लिए पहुंचे हुए थे। मुसही टोला से दूल्हा समेत उसके परिजन सनकहिया माई स्थान पर बारात लेकर पहुंचे थे। दूसरा पक्ष बैरिया के एक गांव से दुल्हन को लेकर उसी जगह पहुंचा हुआ था। सनकहिया माई जगह पर दोनों के बीच विवाह करने के लिए रस्मो-रिवाज शुरू की गईं। इस बीच मंडप में दूल्हे के सामने बैठी दुल्हन अपने जीवन साथी का चेहरा देखते ही हैरान रह गई। वह दूल्हे से शादी न करने की बात कहकर मंडप से उठकर चली गई। यह बताई शादी न करने की वजह दुल्हन ने शादी नहीं करनी की वजह दूल्हे का पसंद नहीं आना बताया है। इस दौरान परिजनों ने लड़की पर विवाह करने के लिए दबाव बनाया। इस पर दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की उम्र उससे बहुत ज्यादा है। दुल्हन का आरोप है कि व्हाट्सऐप (Whatsapp) के माध्यम से दूल्हे की जो तस्वीर दिखाई गई है। वो तस्वीर एडिटिंग करके अच्छी बनाई गई है। यह सब होने के बाद दुल्हन बनी लड़की शादी के जोड़े में सजीं-संवरी स्थिति में सनकहिया माई जगह से फरार हो गई। सनकहिया माई जगह पर रुककर गुरुवार की शाम तक दूल्हे पक्ष ने दुल्हन के आ जाने का इंतजार किया, लेकिन जब वो नहीं लौटी तो दूल्हे को बिना दुल्हन लिए ही बेरंग बारात को मुसही टोला लौटना पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच हल्का-फुल्का विवाद भी हुआ।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading