सावधान…दुर्घटना को दाॅवत दे रहा, भदोही ‘एनएचआई’ का यह नाला….

उत्तर प्रदेश भदोही गोपीगंज नगर के अंतर्गत जीटी रोड झिलिया पुल के दक्षिणी लेन के बगल में एनएचआई द्वारा नाले का निर्माण तो हो गया। लेकिन उस नाले को न ढ़कने के कारण आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद अधिकारियों की नींद खुलेगी ।
गौरतलब है कि अधिकारी से लेकर प्रशासन तक की अब तक इस नाले पर नजर नहीं पड़ी होगी. फिर भी लापरवाही का आलम यह है कि कोई दुर्घटना होने के बाद ही शायद ऐसे जगह को सही किया जाएगा। सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों..? रात्रि काल में साइकिल व मोटरसाइकिल से जाने वालों की अगर नजर नहीं पड़ी तो नाले में जा गिरेंगे और गिरने के बाद किसी और कि नजर नही पड़ेगी तब, वह अकेले तड़पता ही रह जाएगा. ऐसे पर आला अधिकारियों से को चाहिए कि खुले नाले को जल्द से जल्द ढ़कने का कार्य किया जाए।।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading