Headlines

‘भदोही’ के इस ‘यंगमैन’ में यह ‘जज्बा’ – जिधर ‘जवानी’ चलती है, उधर ‘जमाना’ चलता है…

भदोही जनपद में युवा समाजसेवी औराई विकासखंड के सवरां गांव निवासी अमित सिंह उर्फ प्रिंस ने जिला पंचायत चुनाव को देखते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दी है. अभियान के तहत जनता के बीच जाकर उनके दुख दर्द को सुन रहे हैं। वार्ड नंबर 22 की कई ग्राम सभाओं में निरंंतर जनसंपर्क करते देखे जा रहे हैं…
बताया जा रहा है कि युवा समाजसेवी अमित सिंह प्रिंस का जनता से जुड़ाव हमेशा बना रहता है. जनता के सुख-दुख में हमेशा लगे रहने के साथ इस समय आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘हम उन मौकापरस्त नेताओं में से नहीं हैं, जो चुनाव के समय ही जनता को याद करते हैं. हम तो हमेशा  जनता के बीच परिवार की तरह रहते हैं और जनता के सुख दुःख में शरीक भी. ‘सशक्त समाज न्यूज’ के इस संवाददाता से बातचीत में उन्होंने बेबाकी से आगे स्पष्ट किया कि, जिधर ‘जवानी’ चलती है, उधर ‘जमाना’ चलता है… जनता की मदद करना हमारा फर्ज है. क्षेत्र की जनता के लिए हम चौबीसों घंटे तैयार रहते हैं. उनके साथ क्षेत्र के लोकप्रिय भोजपुरी गायक हजारी दुबे ने भी लोगों में जनसंपर्क किया. इस दौरान हजारी दुबे ने भी अमित सिंह को कर्मठ और ईमानदार युवा बताते हुए आगामी जिला पंचायत चुनाव में मौका देने की बात कही। मालूम हो कि अमित सिंह ने जहां भरतपुर, बेजवां, समधा, भैसहटा, दवनपुर, नोहरीपुर, लोकमनपुर, सायर, घमहापुर, चकबीरा समेत कई गांवों में जनसंपर्क पुन: पूर्ण कर लिया है, वहीं निरंतर क्षेत्रीय गांवो में भी समर्थन जुटाने की मुहिम तेज कर रखी है।
Advertising-08/2021

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading