श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि इकट्ठा करने के अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा की जा चुकी है। उन्होंने अयोध्या की पावन नगरी में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए सबसे पहले सहयोग राशि दिया है। अयोध्या की पावन धरती पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। लोग मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। वहीं इस अभियान में आम जनता से लेकर मजदूर किसान, व्यवसायी, समाजसेवी और उद्योगपति तक अपना योगदान दे रहे हैं।
भदोही में यही नजारा – सहयोग राशि के माध्यम से अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण किया जाएगाा, जिसके चलते अभियान के सदस्य टोलियां बनाकर गांव-गांव ही नहीं बल्कि घर-घर जा रहे हैं. श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सभी लोगों से शामिल होने की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में महराजगंज क्षेत्र क़े इटवां गांव मे औराई विधायक दीनानाथ भास्कर की मौजूदगी मे संघ क़े जिला प्रचारक डॉo सुरेश, विनय, कमलेश, मुकेश मंगलम जैसे गणमान्यों को श्रीराम मन्दिर निर्माण हेतु राम भक्तों द्वारा सहयोग राशि प्रदान की गयी. यही खुशमय नजारा भदोही जनपद की गलियों में नजर आ रहा है क्योंकि यहां ‘विधायकजी’ भी गांव-गांव तक प्रोत्साहन अपील करने पहुंचकर रसीद काट रहे हैं।

यहां इतना हुआ इकट्ठा – महराजगंज के इटवां गांव में अभियानगत् चौपाल समाजसेवी आशीष दूबे (मुन्नू) क़े आवास पर सम्पन हुई. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी क़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों की संख्या मे क्षेत्र क़े गणमान्यजन राम भक्त मौजूद रहे. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉo सूर्यप्रकाश चौबे, मण्डल अध्यक्ष महराजगंज आलोक मिश्रा, श्रीकांत दूबे, पूर्व जिला पंचायत धनंजय दूबे, प्रभा शंकर, चुन्नू गुरू, दिलीप कुमार दूबे, सुनील दूबे, विनोद यादव, चंद्रबली सिंह, जयशंकर दूबे, रविकांत दूबे, चिंटू तिवारी ,सुशील मिश्रा, बागेश् दूबे, जटाशंकर दूबे, शशिकांत दूबे, नंदलाल मिश्रा,बबलू दूबे, दीपक तिवारी, गजेन्द्र दूबे आदि लोग मौजूद रहे. यहां 266022 रुपया समस्त लोगों द्वारा सहयोग धनराशि समर्पित किया गया।




