ठगहारों से बचना आसान नहीं है क्योंकि नये-नये अंदाज लेकर ठगहारे भदोही जनपद में सफलता पूर्वक शिकार कर रहे हैं. ऐसी ही चौंकाने वाली घटना जनपद में सहसेपुर के उमापुर गांव से प्रत्यक्ष सामने आई है. जहां उचक्कों ने महिलाओं को रकम सफाई कराने का झांसा दिया और सोने की चैन लेकर फरार हो गए।
गौरतलब है कि इन दिनों उचक्कागिरी या ठगहारी करने वाले गिरोह ने भदोही जनपद में सक्रियता बढ़ा दी है. जहां कभी पैसा छुट्टा कराने के बहाने पैसा उड़ा देना, तो कभी गहना साफ करने के बहाने सोने की जंजीर लेकर रफूचक्कर हो जाना, आये दिन की कहानी बन गई है. ताजा मामले में क्षेत्र के उमापुर (सहसेपुर) निवासी अमरनाथ ने कोतवाली औराई में तहरीर देकर शिकायत की है, जिसमें बतााया है कि दो लोग बाइक से हमारे घर आए और कहा कि पायल-बिछिया साफ करालो. यह देखकर घर की महिलाएं अपने पायल बिछिया और अन्य गहनों को साफ कराया. अंत में उसने कहा कि माँ जी आपकी सिकड़ी काली हो गई है, उसको भी साफ करालो. उसने सोने की सिकड़ी निकालकर दे दिया, जहां एक उचक्के ने एक छोटी सी पालथिन पाऊडर का पैकेट निकाला और दूसरे व्यक्ति ने पानी मांगा. जब औरतें पानी लाने गई तो वह अपने पास वाली नकली सिकड़ी को उनके सामने पालथिन में डाल दिया और कहा कि दो घण्टे बाद निकाल कर पानी से साफ कर लेना पायल की तरह चमक जाएगी और उचक्के चले गए।
जब घर की महिलाएं 3 बजे पालथिन से सिकड़ी निकाला तो वह सोने की जगह पीतल निकला, जिसे देखकर महिलाओं के होश उड़ गए। जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य लोगों ने भी उचक्कों की काफी खोजबीन किया, पर वह कहीं नही दिखे। थकहार कर इसकी सूचना कोतवाली औराई पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर मामले की जांच कर रही है। वैसे पुलिस बगल लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल रही है।




