‘NSS आयोजन’ में ‘अतिथि वाणी’ – ‘राष्ट्र’ के प्रति ‘दायित्व’ का, करिए ‘निर्वहन’ बोध…

भदोही जनपद के सुरियांवा क्षेत्र में स्थित ‘श्री घनश्याम दूबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय’ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कला की प्रस्तुति दी।
गौरतलब है कि मुख्य अतिथि आनन्द कुमार शुक्ल (अधिवक्ता) राष्ट्रीय संयोजक पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच, विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र सिंह कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ॰ संजय पांडेय प्रधानाचार्य के अलावा अन्य अध्यापक में पंकज दूबे, तनवीर आलम, संदीप तिवारी, डॉ॰ आलोक श्रीवास्तव, दिलीप कुमार संतोष यादव आदि की उपस्थिति में पोस्टर-पेंटींग, निबंध एवं रंगोली में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पोस्टर-पेंटींग में प्रथम स्थान तरन्नुम बानो, द्वितीय स्थान मधु सिंह, तृतीय स्थान पूजा मौर्य रहीं। उसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेया दूबे, द्वितीय स्थान तरन्नुम बानो, तृतीय स्थान सन्नो बिंद रहीं। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका यादव, द्वितीय तरन्नुम बानो एवं तृतीय स्थान में ममता गुप्ता व मधु सिंह विजेता रही। मुख्य अतिथि ने छात्र व छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निवार्ह कैसे किया जाए, इस विषय पर संबोधित किया। उसी प्रकार से विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्र भारत के भविष्य है। सभी छात्रों को राष्ट्र के प्रति अपना भाव जरुर जगाते रहना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रोत्साहन पुरस्कृत छात्र रहे हैं मुन्ना गुप्ता, प्रिति मौर्य, दिव्या मौर्य, कामनी मोर्य, संतोष गुप्ता, विशाखा जैसवसल मनसा मौर्य, आदि छात्र -छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
Advt.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading