भदोही जनपद में नासूर बनी चोरी की घटनाओं को लेकर आखिरकार पूर्व सांसद प्रतिनिधि शैलेन्द्र दुबे ने भी चिंता जाहिर की है, जिसके बाद व्यायामशाला में हुई तथाकथित चोरी की घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस मामले में वे एसपी-डीएम और वर्तमान सांसद तक पर्यायी निस्तारण की मांग लेकर पहुंचने का आश्वासन स्थानीय युवाओं को देते नजर आ रहे हैं..✍️
गौरतलब है कि भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत (कंसापुर) महाराजगंज बाजार में स्थित 2 वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुए व्यायामशाला में मंगलवार की रात भीषण चोरी हो गयी, जोकि तत्कालीन भदोही सांसद विरेंद्र सिंह (मस्त) ने सांसद निधि से बाजार एवं क्षेत्र वासियों की सेहत के मद्देनजर पूर्ण व्यवस्था के साथ सुसज्जित किया था. उक्त दौरान शैलेन्द्र दुबे औपचारिक रूप से सांसद के प्रतिनिधि थे और विकास कार्यों की खाकागत तैयारी करते थे. फिलहाल जहां भाजपाई रमेश चंद्र बिंद भदोही से सांसद हैं, वहीं विरेन्द्र सिंह (मस्त) अपनी जन्मभूमि बलिया से। फिर भी पूर्व सांसद प्रतिनिधि शैलेन्द्र दुबे के स्थानीय होने के कारण क्षेत्रीय लोग जनसमस्याओं को लेकर उनके पास पहुंचते रहते हैं।
सांसद जी’ जानते थे ‘सेहत की कीमत’….
व्यायामशाला में हुई चोरी की घटना को लेकर ‘सशक्त समाज न्यूज’ डेस्क ने पूर्व सांसद प्रतिनिधि शैलेन्द्र दूबे से भी बुधवार की रात बातचीत की. इस दौरान उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ‘तत्कालीन भदोही ‘सांसद जी’ सेहत की कीमत जानते थे, जिन्होंने हमें लोकसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर सार्वजनिक व्यायामशाला बनवाकर अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने की जिम्मेदारी दी थी. इसी में उपरोक्त व्यायामशाला भी शामिल था, जो दुर्भाग्यवश चोरी की घटना झेलने को अब मजबूर हुआ. सांसद विरेंद्र सिंह (मस्त) चूंकि पहलवान रहे हैं. इसलिए स्वास्थ्य को लेकर उक्त दौरान जो कार्य किए थे, वही इम्युनीटी कहीं ना कहीं जनपद वासियों को कोरोना संकट से उबारने के काम भी आई।
एसपी-डीएम-सांसद से करेगें यह मांग….
व्यायामशाला में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने स्थानीय ग्राम प्रधान को पुलिस में शिकायत का सुझाव दिया. इसके बाद चोरी की घटनाओं पर जहां जांच व खुलासे के लिए भदोही एसपी रामबदन सिंह से वे मिलकर मांग करेगें, वहीं समयानुसार उक्त व्यायामशाला को पुन: संसाधनों से सुसज्जित करने की डीएम व वर्तमान सांसद से गुहार लगाने का आश्वासन भी दे रहे हैं।
यह भी पढ़िए 👉सांसद के पहलवानी केन्द्र में लगी सेंध – युवाओं की सेहत का ख्याल रखेगें ‘एसपी साहब’.!!




