‘सांसद’ के ‘पहलवानी’ केन्द्र में लगी ‘सेंध’, ‘युवाओं’ की ‘सेहत’ का ‘ख्याल’ रखेगें ‘एसपी साहब’.!!

भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत कंसापुर महाराजगंज बाजार में स्थित 2 वर्ष पूर्व तैयार हुए व्यायामशाला में मंगलवार की रात भीषण चोरी हो गयी, जोकि पूर्व सांसद विरेंद्र सिंह (मस्त) ने सांसद निधि से बनवाकर बाजार वासियों एवं क्षेत्र वासियों की सेहत के मद्देनजर सुसज्ज्जित व्यवस्था के साथ समर्पित किया था। 

भदोही जनपद’ से ‘प्रदीप दूबे’ के साथ ‘सशक्त समाज न्यूज’ डेस्क द्वारा ‘विशेष पड़ताल’ रिपोर्ट..✍️
गौरतलब है कि बुधवार की सुबह ग्रांमीणों द्वारा ग्राम प्रधान कंसापुर झल्लू सोनकर को जब सूचना मिली कि व्यायामशाला से व्यायाम करने के लिए उपयोगी सारे सामान गायब है, तो वह अवाक् रह गए. चोर सामने से दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे. धीरे-धीरे युवाओं को भनक लगी तो भीड़ उमड़ पड़ी. प्रतिदिन अपनी सेहत का ध्यान रखने वाले युवाओं को इस चोरी की घटना ने काफी आक्रोशित कर दिया है। बताया जा रहा है कि चोरी हुए सामानों में 5 पीस डम्बल, 5 पीस रॉड, वेट लिफ्ट की प्लेट 8 पीस शामिल है।
शिकायती पत्र वायरल – ग्राम प्रधान का व्यायामशाला में हुई चोरी के खिलाफ औराई थाने पर प्रार्थना पत्र देने का दावा करते हुए एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल है. कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि महराजगंज क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना हो रही है, पर पुलिस मूकबधिर बनकर सिर्फ सांत्वना देने का काम कर रही है. अब तो हद्द ही गयी कि युवाओं के सेहत से जुड़े सामानों में भी चोरी की घटना ने सेंध लगा दिया. यही हाल रहा तो समस्त ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे. अतः चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
एलर्ट रहते हैं एसपी साहब – उपरोक्त चोरी की घटना की पुष्टि को लेकर औराई कोतवाल से बुधवार की रात 9 से 10 बजे तक ‘सशक्त समाज न्यूज’ की डेस्क टीम ने सीयूजी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश किया, जिस दौरान उनके मोबाइल का नेटवर्क फेल रहा, वहीं दो राऊंड घंटियां बजी लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सके. हालांकि भदोही एसपी रामबदन सिंह पहले राऊंड की मोबाइल रिगिंग काॅल पर ही तत्परता से उपलब्ध हुए और इस घटना की जानकारी देने पर उन्होंने संज्ञान में लेने की बात कही. ‘सशक्त समाज न्यूज’ से बातचीत में उन्होंने घटना के शीघ्र अनावरण के साथ चोरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम से प्रयास करवाने का जहां दावा किया, वहीं यह भी आश्वासन दिया कि युवाओं की सेहत का विशेष ख्याल रखा जाएगा।
Advt.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading