आपको मिलेगी यह ‘दर्जनों’ शासनिक सुविधाएं, थोड़ा ‘जागरूकता’ दिखाइए.!! लाभ ही लाभ…

यूं तो यूपी सरकार द्वारा जरूरतमंदों के लिए सैकड़ों लाभकारी योजनाएं चलाई जाती रही है. फिर भी ओवरलोड सुविधाओं का लाभ जन-जन तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके लिए उच्च शासनिक अधिकारियों द्वारा तत्परता भी बरती जाती है. ऐसे में जनसेवकों के साथ जरुरतमंदों में भी जागरूकता होना बहुत जरूरी है..✍️
आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर/जनपद भदोही के नोडल अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान ब्लाक औराई के ग्राम कैयर मऊ प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जनचौपाल में ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर योजनाओं का सत्यापन किया। नोडल अधिकारी ने कहा कि वृद्वावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लिये गांव में कैम्प लगाकर आवेदन लिये जायें। गांव का रास्ता खराब है, उसमें मनरेगा से मिट्टी डलवाकर ठीक करायें। उन्होंने गांव की आशा, आंगनबाड़ी, शिक्षकों की उपस्थिति, राशन वितरण, विद्युत उपलब्धता, मनरेगा कार्य सहित समस्त योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों से प्राप्त की।
ग्रामीण रमेश मिश्र ने बताया कि मेरे घर के सामने कई सालों से खम्भा खड़ा कर दिया गया है लेकिन उस खंभे में तार नहीं लगाया गया है, जिससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।निर्देश दिए कि इसे शीघ्र ठीक करायें। इसी तरह गांव के सोनु मिश्र ने बताया कि ‘अवैध खनन कर ट्रैक्टर द्वारा रास्ते से कई महीनों से मिट्टी ढोई जा रही, जिससे पुरा रास्ता धूल और मिट्टी से भर गया है. आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।’ इस शिकायत पर कमिश्नर ने उपस्थित संबंधित अधिकारी तहसीलदार तनूजा निगम को आदेश दिया कि खनन में जो ट्रैक्टर मिट्टी लेकर उस रास्ते आएं, उसको सीज कर चालान करें। इसके अलावा कमिश्नर ने औराई तहसील में संविदा पर कार्यरत अवधेश कुमार की सेवा समाप्त करते हुए कहा कि खतौनी के लिए 15 रुपए सरकारी शुल्क है लेकिन आरोप है कि अवधेश कुमार ने खतौनी के लिए 50 रुपए लोगों से वसुल कर रहा था। वहीं एक पशुपालक की शिकायत पर पशु चिकित्सा प्रभारी को आदेशित किया कि रविवार को कैंप लगाकर सारे पशुओं का टीकाकरण कर दिया जाए। गांव में ऐसे लोगों के बारे में पूंछा जिनके माता पिता की मृत्यु हो गई है और खतौनी में नाम दर्ज नहीं हुआ है, तो अपना नाम वरासत में दर्ज करा ले।
उक्त की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन नित्य नयें-नयें प्रयोग के साथ-साथ सुगम विधि/तरीकें को अपना भी रहा है, जिसके सार्थक परिणाम दिखाई भी दे रहे है। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, ए0एन0एम0, आशा, ऑगनबाड़ी सहित अन्य विभागों के सभी ग्राम स्तरीय कार्यरत कर्मचारियों/अधिकारियों एवं विकसखण्ड स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी अनिवार्यत उपस्थित रहेगे। गोष्ठी/कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा है, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, एन0आर0एल0एम0, प्रधामंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मिशन इन्द्रधनुष, कुपोषण से बच्चों की मुक्ति, कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, 14 वॉ व राज्य वित आयोग, डिजिटल लेन-देन, आधार कार्ड, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, श्रम विभाग की योजनओं सहित अन्य विभागों की लाभार्थीपक योजनाओं एवं अवस्थापना सुविधाओं को जनजागरण का रूप देते हुए पात्रों को लाभ पहुॅचाने के साथ-साथ ग्राम के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके जीवन में परिवर्तन लाना है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, आदि योजनाओ से अधिकारी आमजन को लाभ दिलाये। ग्रामीणों के पेंशन सम्बन्धी शिकायत पर गम्भीरता लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि विधवा विकलांग, वृद्धा पेंशन से इस ग्राम के सभी लाभार्थियों को लाभान्वित कराये. यह भी किसानों/आमजनों से कहे कि आमदनी में बचत की परम्परा अवश्य डाले. परिवार टुटने से बचाने की जरूरत समाज की है, एकता बनाये रखे एकता मे ही हमारी विकास एवं तरक्की है। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, सीएमओ डा0 लक्ष्मी सिंह, जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, सहित एसडीएम औराई, तहसीलदार औराई एवं जिला स्तरीय अधिकारी व संभ्रांत नागरिक पूर्व प्रधान कमला शंकर मिश्र (बटाला),मोहन सिंह, अजय मिश्रा,ग्राम प्रधान श्याम सुन्दर कन्नौजिया, रमेश मिश्रा, शेषधर मिश्रा,अनिल दूबे,आदि तमाम गणमान्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading