Headlines

अब ‘साइकिल’ सवारी भी खतरनाक, ‘ट्रक’ ने मारी ‘टक्कर’, हुई ‘जवाहर लाल’ की मौत…

भदोही जनपद में अब सुरक्षित व कर्मठता की प्रतीक साइकिल सवारी भी खतरनाक साबित होने लगी है. नई घटना में रविवार की शाम ट्रक से मारे गए टक्कर में पूरउपुर तिराहे के पास साइकिल सवार जवाहर लाल की दर्दनाक मौत हो गई।

भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) प्रभारी निरीक्षक द्वारा रविवार की शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ‘दिनांक 24.01.2021 को छोटेलाल पटेल पुत्र स्वर्गीय राजपति पटेल निवासी (ग्राम अमा खुर्द थाना चौरी जनपद भदोही) द्वारा थाना चौरी में लिखित शिकायत की गई कि, उसका भाई जवाहर लाल पटेल चौरी बाजार गया हुआ था। तथा चौरी बाजार से शाम को अपने साइकिल से वापस घर आ रहा था कि, रास्ते में पूरउपुर तिराहे के पास सामने से आ रही ट्रक नंबर यूपी 63 एटी 7905 के चालक ने ट्रक को तेज रफ्तार तथा असावधानीपूर्वक चलाकर साइकिल सवार का एक्सीडेंट कर दिया। जिसके कारण साइकिल सवार जवाहर लाल पटेल को गंभीर चोटे आई। उक्त शिकायत के आधार पर थाना चौरी पर मुकदमा अपराध संख्या 6/ 21 धारा 279, 304 ए आईपीसी का अभियोग ट्रक चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। तथा चौरी पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कारवाई के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, वहीं चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading