अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भदोही से भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने ‘सर्व शक्ति धाम मंदिर’ चौगुना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक के हाथों बारह लाख, बारह हजार, एक सौ, ग्यारह रूपये का चेक सौंपा।
भाजपा विधायक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को भदोही विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का कार्यक्रम रखा था । कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए यथाशक्ति धनराशि का योगदान किया। दान करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि ‘भगवान श्रीराम में पूरे विश्व के लोगों की आस्था है। हम लोगों के समय में राम मंदिर का निर्माण होना बड़े ही गर्व की बात है। प्रभु श्री रामचंद्र जी के जन्म स्थान में मंदिर निर्माण व अन्य विकास कार्यों के लिए पूरे विश्व के लोग अपने स्तर पर दान कर रहे हैं। इसके लिए विभिन्न बैंकों ने भी सुविधा दे रखी है। लोग अपने सामर्थ के अनुसार दान कर सकते हैं।’ इस मौके पर विभाग प्रचारक सन्तोष,प्रान्त प्रचारक अंगराज, सर संघ चालक राजेंद्र, विहिप के जिलाध्यक्ष शीतला प्रसाद, बजरंग दल के जिला संयोजक महेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, भाजपा नेता अभयराज सिंह,ब्लाक प्रमुख अनिरुद्ध त्रिपाठी ,भाजपा नेता नागेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा ,राकेश दूबे, अनिल मिश्रा ,पप्पू तिवारी, पप्पू पांडेय,सौरभ मिश्रा,डॉ अजय कुमार पांडे आदि बहुत से लोग मौजूद रहे।



