शब्दावली से सशक्त प्रहारक, जानिए कहां सम्मानित हुए…भदोही के ‘तिवारी’

बिहार सेवा समिति के तत्वावधान में कोलकाता के गंगासागर मेला क्षेत्र में आयोजित कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह में देश भर के कवि और पत्रकार सम्मिलित हुए। इस विराट कवि सम्मेलन में भदोही जिले के कवि एवं साहित्यकार कृष्णावतार त्रिपाठी ‘राही’ समारोह के अध्यक्ष रहे। कवि सम्मेलन में भदोही जिले के बेरासपुर निवासी कवि सुशील तिवारी ने भी अपने कविता के माध्यम से उपस्थित श्रोताओ का मन मोहा। सुशील तिवारी की कविता समाज की कुरीतियों और बुराईयों पर कुठाराघात करती है। जो लोगो के बीच काफी लोकप्रिय होती है। विदित हो कि सुशील तिवारी बीते कई वर्षो से कोलकाता में रहकर अध्यापन का कार्य करते है। कवि सम्मेलन में कवि सुशील तिवारी समेत सभी कवियों को आयोजकों ने सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में देश के कई नामी गिरामी कवि सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading