Headlines

न्याय पंचायत ‘संगठन सृजन’ अभियान – जानिए भदोही में कांग्रेसी ‘बाजीराव’ ने क्या कहा…..

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे न्याय पंचायत संगठन सृजन अभियान के क्रम में जनपद भदोही अंतर्गत ज्ञानपुर ब्लॉक में पिलखुना न्याय पंचायत की बैठक हुई, जोकि पं. ब्रह्म गंगा जूनियर हाई स्कूल हरिहरपुर सानी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश दूबे के नेतृत्व अयोजकत्व में संपन्न हुई। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बाजीराव खाड़े तथा बतौर विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा जनपद भदोही के प्रभारी उपस्थित उज्जवल शुक्ल रहे।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कार्यक्रम की अध्यक्षता केशरी नाथ शुक्ल तथा संचालन विनोद मिश्र ने किया. कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए बाजीराव खाड़े ने कहा कि जनपद भदोही सहित उत्तर प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से दु:खी है और इस सरकार को बदलना चाहती है विकल्प के रूप में जनता श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व पर विश्वास करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है. इसलिए जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए हम कांग्रेसजनों को जनपद भदोही के सभी न्याय पंचायतों एवं ग्राम सभाओं तक कांग्रेस संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करने की आवश्यकता है। उज्जवल शुक्ला ने कहा कि ‘आदरणीया प्रियंका गांधी के दिशा निर्देशन में हम कांग्रेसजन जनपद भदोही में कांग्रेस पार्टी को भाजपा, सपा, बसपा के विकल्प के रूप में खड़ा करने में जरूर सफलता पाएंगे।’ अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश दूबे ने किया. उक्त अवसर पर राजेश दूबे सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माबूद खाँ, ज्ञानपुर ब्लॉक के प्रभारी मनोज तिवारी, सुमित सिंह, जय नाथ पाण्डेय, शिव शंकर पाण्डेय, रियाज अहमद, रौनक चौबे, जगदीश चौबे, केशव नाथ चौबे, जनार्दन ओझा, सिद्धार्थ मिश्र, अमृतलाल बिन्द, आनंद मौर्य, इरफान परवेज़, आलोक ओझा, सभाजीत यादव,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Advertisement
Advt.
Advt.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading