यूपी में online सुशासन और शासनिक-प्रशासनिक कर्तव्यनिष्ठा को प्रमाणित करने के लिए “आइजीआरएस पोर्टल” की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. जहां पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की रैंकिंग में कई जिला टाॅप के इर्द-गिर्द भटकते रहते हैं, वहीं भदोही जनपद ने सूबे में अव्वलता हांसिल किया है।
गौरतलब है कि बीते वर्ष के आखिरी महीनें दिसंबर तक मामलों को शत-प्रतिशत निस्तारित करने वाली भदोही पुलिस को पूरे १० अंक मिले हैं। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी मीडिया से कहते हैं कि पीड़ितों को न्याय मिले और मुख्यालय तक बार-बार न दौड़ना पड़े इसलिए थानों को सख्त हिदायत दी गई है. हर किसी मामलों में अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। जगजाहिर है कि सूबे की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को मुख्यालय तक न दौड़ना पड़े इसलिए जन सुनवाई के लिए एक पोर्टल लांच किया है. पार्टल पर कहीं और किसी सहज सेवा केंद्र पर बैठकर पीड़ित शिकायत कर सकते हैं।

भदोही जनपद पुलिस द्वारा रिकार्ड को लेकर प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है, जिस पर गौर किया जाए तो बीते वर्ष दिसंबर में मुख्यमंत्री संदर्भ के ६, हेल्पलाइन के ६०, आनलाइन ८, डीएम-एसपी के ६१५, लोकवाणी से १७ और राजस्व परिषद के ०१ मामले मिले थे। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि निर्धारित समय के अंदर सभी शिकायतों को गुणवत्तायुक्त निस्तारित करवा दिया गया।



