इश्कबाजी पर भले पहरा हो, लेकिन दिल में जब जश्न गहरा हो, तब अश्क की प्यास बुझानी पड़ती है. कुएं और समंदर में डूबते हैं हजारों, हम प्रेम में मदमस्त हुए तो हमें डूबानें ‘हमराही’ हंगामा लेकर आ गए…कुछ यही शायद गुनगुना रहे हों दरोगाजी क्योंकि ‘चैट’ से ‘मैट’ तक ‘उसकी’ भी ‘रजामंदी’ थी लेकिन मानों अब जैसे ठंड की रजाई छीन सी गई हो, गद्दा वियोग मे बिलख रहा हो और दांम्पत्य जीवन में आग की लपट सी लग गई हो….कुछ ऐसी ही ‘इश्कजश्न’ की ‘मार्मिक कथा’ मीडिया की सुर्खियों में है..✍️
यह प्रेमकथा भी यूपी के गोरखपुर यांनि भगवाधारी सीएम के गढ़ क्षेत्र से गौरवान्वित होने निकल पड़ी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी क्षेत्र के थाने पर तैनात रहे दारोगा की प्रेम कहानी सामने आने पर पुलिस महकमे में हंगामा मच गया है. सिपाही, दारोगा के साथ ही अधिकारियों के जुबान पर इसी की चर्चा है. थाने पर तैनात दारोगा की अपने मातहत से गहरी दोस्ती थी. दोनों लोग फोन पर घंटो एक दूसरे से बात करने के साथ ही चैट करते थे. किसी के सामने अपनी दोस्ती जाहिर नहीं होने देते. लेकिन थाने में तैनात हमराही पुलिसकर्मियों को उनके रिश्ते की खबर लग गई, जिसके बाद वे खबरीलाल की तरह दोनों लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने लगे. 31 दिसंबर की रात में थाना परिसर के आवास में मातहत के साथ दरोगाजी नए साल का जश्न मना रहे थे. दूसरे पुलिसकर्मियों की सूचना पर थानेदार ने पकड़ लिया, जिसके बाद हंगामा मच गया. अधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने थानेदार को जमकर लताड़ लगाई. आनन-फानन में दारोगा का तबादला जिले के पश्चिमी छोर वाले थाने पर कर दिया गया. शादीशुदा दारोगा के कारनामे की चर्चा पूरे जोर-शोर से महकमे में हो रही है।



