भदोही जनपद के औराई क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ‘विकास’ ने वृहस्पतिवार को क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी, जिसके बाद उन्होंने HAPPY मकर संक्रांति बोला।
खबर के मुताबिक औराई में सौ मीटर में इंटरलाकिंग रोड का लोकार्पण किया, जिस रोड का लागत पौने चार लाख है. इस रोड का लोकार्पण होने पर क्षेत्र के लोगो में काफी खुशी देखी गई। लोकार्पण के दौरान बृजमोहन मिश्र ने कहा कि ‘क्षेत्र के विकास के लिए मै कोई भी कसर नही छोडूंगा। कहा कि पुरा प्रयास है कि क्षेत्र का समुचित विकास हो और औराई का एक अलग तरह से जिले में मिशाल साबित हो।’ इस लोकार्पण के दौरान डॉ ए एन पांडेय, नगीना सिंह, उमेशधर दुबे, साधु तिवारी, राजू तिवारी, राजू शुक्ला, रत्नेश तिवारी, सर्वेश मिश्रा, सिक्की यादव, बजरंगी दुबे, नागेन्द्र मिश्रा, कार्तिकेय दुबे, मुन्ना दुबे, शैलू दुबे, अनुराग दुबे, संतोष पाण्डेय, राजेन्द्र दुबे (कट्टु), डब्बल सिंह विनय मिश्रा और जयप्रकाश देवा समेत काफी लोग मौजूद रहे।






