‘लोकार्पण’ से ‘अर्पण’ नवनिर्मित ‘संसाधन’- जानिए ‘विधायक’ की यह ‘कर्मठता’….

पूर्वांचल के भदोही जनपद की औराई सीट से विधायक दीनानाथ भास्कर ने योजनागत नवनिर्मित संसाधनों का लोकार्पण करके अर्पण करने की मुहिम तेज कर दी है. इसी क्रम में उन्होंने औराई विकास खण्ड स्थित परानापुर ग्रामसभा में जहां 43 लाख रुपए मे निर्मित ‘साधन सहकारी समिति भवन’ का फीता काटकर लोकार्पण किया, वहीं ‘सुलभ शौचालय’ एवं परानापुर गांव के लिए बनी ‘पक्की सड़क’ का भी लोकार्पण करके क्षेत्रवासियों को अर्पण कर दिया।

बताया जा रहा है कि लोकार्पण आयोजन में जहां औराई विधायक दीनानाथ भास्कर पहुंच रहें हैं, वहीं स्थानीय लोग उनका माल्यार्पण कर स्वागत करके हार-फूल से लाद दे रहे हैं. विधायक भी जनता को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान कराए जा रहे कार्यों का विवरण बखूबी प्रस्तुत करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ वंचितों का दुख-दर्द भी बखूबी सुनकर उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दे रहे हैं। खैर..उपरोक्त लोकार्पण आयोजन पुरोहित सुधाकर दुबे (मुन्ना गुरु) द्वारा विधि-विधान पूर्वक संपूर्ण कराया गया।इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहें जिनमे मुख्यरूप से ग्राम प्रधान परानापुर मधुकर मिश्र ,साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष आलोक मिश्रा, सचिव सुरेश सिंह, बी डी ओ श्याम जी , एडीओ पंचायत औराई सुरेश तिवारी, सूर्य प्रकाश चौबे, लक्ष्मी शंकर मिश्र, चुन्नू दुबे, महेंद्र दुबे, कमला शंकर मिश्र, गोकुल बिंद, सतीश मिश्रा, अनिल मिश्रा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Advt.
Advt.
Advertisement
Advt.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading