भदोही में करणी सेना का यह आयोजन, गदगद् हो उठे पत्रकार…

भदोही में करणी सेना के जिला कार्यालय कौलापुर में जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कड़ी सेना के सभी पदाधिकारियों ने पत्रकार बंधुओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के मौके पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ददा ने कहा कि पत्रकार भाई दिन रात मेहनत कर कोरोना जैसे महामारी में कार्यरत रहे और सभी को दिन रात एक करके खबरे देते रहे। जिसके कारण पत्रकारों को सम्मानित करना स्वभाविक है। इसलिए करणी सेना के तत्वाधान में मंगलवार को पत्रकारों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ। भविष्यत् आने वाले दिनों में भी पत्रकारों का सम्मान होता रहेगा। आगे कहा कि करणी सेना लगातार गरीब, असहाय की मदद करने के लिए तत्पर है और लगातार जहां भी जरूरत पड़ेगी करणी सेना सेवा करने के लिए तैयार है। इस मौके पर करणी सेना के द्वारा पत्रकार अरुणेश पांडेय, आशीष मोदनवाल, अनीश अख्तर, दीपक तिवारी, अंकित पांडेय, मनीष पांडेय, संतोष तिवारी और गया चतुर्वेदी समेत कई पत्रकारों का सम्मान किया गया। विदित हो कि करणी सेना के तरफ से अभी बाकी और पत्रकारों सम्मानित किया जायेगा।

Advt.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading