कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 28 दिसम्बर से खेत और किसान की रक्षा में चल रही तृदिवसिय कांग्रेस संदेश पदयात्रा के दूसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश दूबे के नेतृत्व में विधानसभा ज्ञानपुर के अंतर्गत ग्राम पिलखुना से सुभाष नगर बाजार तक के लिये पदयात्रा निकली. जहां उक्त कांग्रेस संदेश पदयात्रा का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भदोही जनपद के प्रभारी उज्जवल शुक्ल एवं एआईसीसी सदस्य जगदीश पासी ने कांग्रेस का झंडा दिखाकर किया।
गौरतलब है कि कांग्रेस के इस खेत और किसान की रक्षा में संपन्न हुई संदेश पदयात्रा में लगभग 500 की संख्या में कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय किसान- नौजवान सम्मिलित हुए। उक्त यात्रा में कांग्रेस के कार्यकर्ता बैनर पर श्रीमती प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू एवं आजादी की लड़ाई में सम्मिलित महापुरुषों की फोटो सहित “तीन काले कृषि कानून को संसद में बिना चर्चा के पारित कर दिया गया, यह कानून उत्तर प्रदेश के 12 करोड किसानों के जीवन को बर्बाद कर देंगे।” लिखित संदेश एवं कांग्रेस का झंडा तथा अम्बानी-अडानी की दलाली बंद करो, गौमाता बचाओ, किसान बचाओ लिखी तख्तियां हाथ में लेकर किसानों के समर्थन में और सरकार के विरोध में नारा लगाते हुए चल रहे थे।
स्थानीय किसानों का रहा जमावड़ा….
कार्यक्रम के शुभारंभ स्थल से ही भारी संख्या में लगी पुलिस बल के मनाही को नजरअंदाज कर कांग्रेसजन पुरेमटुका तक यात्रा लेकर पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस-प्रशासन ने यात्रा को जबरन पुलिस का घेरा बनाकर रोक दिया, जिससे नाराज कांग्रेसी वही धरने पर बैठ गए. उक्त यात्रा में राजेश दूबे के अलावा देव नारायण यादव, विनय दूबे, दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, राजेंद्र उर्फ राजन दुबे, सुरेश चंद्र मिश्र, माबूद खां, सिद्धार्थ मिश्र, मनोज तिवारी, सुमित सिंह, संतोष सिंह बघेल, त्रिलोकी बिंद, राकेश मौर्य, श्रीधर मिश्र, रमाशंकर बिंद, राजबहादुर सिंह, करम चंद बिंद, आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



