विवेचक की ओर से न्यायिक रिमांड पर लेने के लिए डिमांड अर्जी भी नहीं दी जा सकी है, जिसके कारण बाहुबली विधायक विजय मिश्र का चार मामलों में रिमांड नहीं बन सका है. यही कारण है कि चार्जशीट दाखिल करने में पेंच फंस गया है।
गौरतलब है कि रिश्तेदार की संपत्ति पर कब्जा को लेकर विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी और एमएलसी रामलली मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा सामूहिक दुष्कर्म सहित छह मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। विधायक अभी आगरा जेल में बंद हैं, जबकि उनकी पत्नी फिलहाल अंतरिम जमानत पर बाहर हैं और बेटा फरार है। नियम के अनुसार, रिमांड बनने के बाद ही किसी मामले में चार्जशीट कोर्ट में भेजी जाती है। रिश्तेदार की संपत्ति पर कब्जा करने के मामले में आरोप पत्र कोर्ट में भेजा जा चुका है। सामूहिक दुष्कर्म, कौलापुर प्रधान के लेटर पैड, सीमा मिश्रा पर दर्ज केस आदि मामले शामिल है, जिसमें चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करनी है।
भदोही एसपी रामबदन सिंह ने मीडिया को बतााय कि इस मामले में सीजेएम से बात की जाएगी. अब अगले साल ही रिमांड लिया जाएगा।



