73.58 – घरेलू बाजार में ‘नकारात्मक’ रुख – फिर ‘डालर’ के सामने ‘धड़ाम’ गिरा ‘रुपया’….

देश में एक बार फिर मीडिया की खबरों से हिलोर मचा, जब घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के चलते मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे धड़ाम गिरकर 73.58 (अनंतिम) के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 73.50 पर कमजोर रुख के साथ खुला और आगे गिरावट दर्शाता हुआ अंत में 73.58 के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे मजबूत होकर 73.38 के स्तर पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार के दौरान स्थानीय मुद्रा ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.38 के ऊपरी स्तर और 73.64 के निचले स्तर को देखा। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 93.61 पर आ गया।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने सोमवार को सकल आधार पर 539.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़कर 41.71 डॉलर प्रति बैरल पर था।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading