इश्क-प्रेम की कई घटनाएं आपने पढ़ी होगी लेकिन यह घटना मुजफ्फरनगर से विचलित करने वाली सामने आई है. शादी करने की जिद्द पर अड़ी प्रेमिका अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई और ऐसा कदम उठाया कि कोहराम मच गया..✍️
शादी की जिद्द पर अड़ी प्रेमिका ने प्रेमी के घर पर जाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया. यह घटना मुजफ्फरनगर की है. गंभीर हालत में प्रेमी के स्वजन ही उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
गौरतलब है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली युवती का प्रेम प्रसंग नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव रथेड़ी निवासी एक युवक से चल रहा था। युवक शहर में बाइक मैकेनिक का कार्य करता है। उसकी दुकान के आसपास ही युवती का घर भी है। युवती शादी की जिद पर अड़ी थी। उसने युवक को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। गुस्से में आकर युवती गांव स्थित युवक के घर पहुंच गई और जहर खा लिया। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवती की बिगड़ती हालत देख युवक के स्वजन घबरा गए और पुलिस को सूचना देकर उसे जिला अस्प्ताल ले गए। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। हालत बिगडऩे पर युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक व युवती के अलग-अलग संप्रदाय से होने के कारण पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है। प्रभारी निरीक्षक नई मंडी कोतवाली योगेश शर्मा का कहना है कि युवती के स्वजन ने फिलहाल लिखित में कुछ नहीं दिया है। तहरीर आते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



