‘भदोही बार्डर’ प्रवेश पर, ‘पेशाब’ करना पड़ा ‘महंगा’, ‘२ लाख’ की ‘छिनैती’.!!

प्रयागराज बार्डर से भदोही में प्रवेश करते समय यदि आप पेशाब करना चाहते हैं तो सावधान रहें क्योंकि भदोही जनपद पुलिस भी आपको झटका लगने से नहीं बचा पाएगी. ऐसी ही एक छिनैती की घटना दिन-दहाड़े समक्ष आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

गौरतलब है कि भदोही जनपद के ऊंज थाना अंतर्गत अकोढ़ा-रोही के समीप भदोही-प्रयागराज बार्डर पर एक छिनैती की घटना से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि एक बलापुर निवासी सोने-चांदी का व्यापारी प्रयागराज बार्डर से भदोही जनपद में प्रवेश करते ही पेशाब करने लगा. इसी दौरान उच्चकों ने उसका बैग उड़ा दिया। यह बैग लेकर वह नजदीक ही पिलखुना गांव के एक विदाई कार्यक्रम में गहने-जेवरात पहुंचाने जा रहा था। करीबन २ लाख की सामग्री लूट घटनास्थल से पूर्व दिशा की ओर यांनि भदोही जनपद की तरफ लूटेरे भागे, ऐसी जानकारी पीड़ित ने दिया. इसके बाद डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर पूर्व की ओर मुख्य मार्ग पर बसे ‘सैनिक टीवीएस शोरूम’ सहित कई प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे को भी स्थानीय लोगों ने खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय लोग हैरत जता रहे हैं क्योंकि उक्त घटनास्थल यांनि दो जिलों के बार्डर पर हेलमेट व मास्क के नाम पर आए दिन ११२ नंबर की गाड़ी चालान कांटने में जुटी रहती है, उसी के आसपास चंद मीटर की दूरी पर ही लूट जैसी घटना सामनें आने से स्थानीय लोग भयभीत हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले भी घटी चुकी हैं घटनाएं प्रयागराज से भदोही को जोड़ने वाली इस हाइटेक सड़क पर इसी घटनास्थल से मात्र २०० मीटर पूर्व रोही चौराहे के दौरान विगत् वर्षों में ‘दक्षिणमुखी श्रीहनुमान मंदिर’ के बगल शटर तोड़कर रात में लाखों की चोरी सहित जहां कई घटनाएं घट चुकी हैं, वहीं फिल्मी स्टाइल में मोबाइल छिनैती की घटनाएं भी घटी थी। दिन-दहाड़े ऐसी ही एक छिनैती की घटना का शिकार यहां के सेवानिवृत्त सेनानी विनय त्रिपाठी भी हुए थे. यदि उक्त मामलों में पुलिसिया जांच को कामयाबी मिली होती तो शायद यह घटना समक्ष नहीं आती।
सशक्त समाज न्यूज को भदोही जनपद पुलिस ने पुष्टि किया है कि ‘कपूर चंद पुत्र मोतीलाल सड़क पर अपनी साइकिल खड़ी कर पेशाब करने लगे। साइकिल पर झोले में करीब 600 ग्राम चाँदी के जेवरात टंगा था , कि तीन बदमाश झोला लेकर भाग गए। मोटरसाइकिल सवार 3 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध अ0सं0 87/2020 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है।’

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading