आदित्य ठाकरे ने ट्विटर के जरिए ये आह्वान किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सभी को घर में रहने की अपील की है। मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मैं सभी को, विशेष रूप से पत्रकारों को जो बारिश की खबर कवर कर रहे हैं, वे सुरक्षित रहें। जहां हो, वहीं सुरक्षित रहो, ऐसा ट्वीट भी उन्होंने किया है। ‘दोकासा’ के मुताबिक मूसलाधार बारिश के चलते मध्य रेलवे के हार्बर मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से वाशी और ठाणे के बीच लड़खड़ा गई है। इसी दरम्यान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर परिस्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।
पुलिस व मनपा कर्मी रहे मुस्तैद – सोमवार से लगातार हो रही बारिश का असर मुंबई उपनगर में कुछ ज्यादा ही नजर आया। ऐसे में हर परिस्थिति से निपटने के लिए मनपा व पुलिस कर्मी जगह-जगह मुस्तैद दिखाई दिए। मनपा एन प्रभाग समिति अध्यक्ष शिवसेना नगरसेवक परमेश्वर कदम ने संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सभी को अलर्ट रहने की सूचना दी।
बड़ा हादसा टला – डोंगरी चिल्ड्रन होम के बगल वाले रास्ते पर दो कार पर बड़ा पेड़ गिर गया। हालांकि इस हादसे में कोई प्रभावित नहीं हुआ। पेड़ गिरने के कारण रास्ता बंद कर दिया गया।
बिजली गुल – मूसलाधार बारिश के कारण कल्याण और आसपास के इलाके में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन आंबिवली में बिजली का खंभा गिरने से लाइट चली गई और काफी देर तक लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा।



