शोक संतप्त रहे विधायक, फिर भी ‘डीएम कोर्ट’ में हुए हाजिर.! जानिए फिर क्या हुआ.?

भदोही जनपद में ही नहीं बल्कि यूपी सहित अन्य राज्यों में सियासी भूचाल मचाने वाली ‘स्वप्रेरित संज्ञान’ गुंडा एक्ट कार्यवाही मामले में गुरुवार को विधायक विजय मिश्रा डीएम कोर्ट में हाजिर हुए, जोकि विगत् दिनों से पारिवारिक शोक संतप्त रहे हैं. फिर भी नोटिस में मुकर्रर तारीख पर डीएम कोर्ट में स्वत: संज्ञान लेकर स्वत: पहुंचे।

जगजाहिर है कि लालानगर टोल प्लाजा पर विगत् महीनों में भ्रष्टाचार को लेकर जहां कई सनसनीखेज खुलासे करके ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने बकायदा प्रेस कांफ्रेंस किया था और लिखित पत्र केंद्र सरकार तक भेजकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, वहीं एक महीनें बीतते-बीतते एक वायरल रिकार्डिंग पर स्वप्रेरित संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज करके गुंडा एक्ट की कार्यवाही हेतु पुलिस प्रशासन ने रिपोर्ट भदोही डीएम को निर्णय लेने हेतु भेज दिया था। इस मामले में भदोही डीएम राजेंद्र प्रसाद ने नोटिस जारी करके 6 अगस्त (गुरूवार) को पक्ष रखने हेतु तारीख मुकर्रर किया था। फिलहाल खबर मिल रही है कि टोल संचालक से रंगदारी और धमकी देने के मामले में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र गुरुवार को भदोही डीएम राजेंद्र प्रसाद की कोर्ट में स्वत: पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वकील के जरिए आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा। बताया कि उनके भाई का निधन हो गया था, जिसमें वे नोटिस काल के दौरान पारिवारिक शोक संतप्त रहे। अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 13 अगस्त को मुकर्रर की है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

👉छलकी पीड़ा विधायक बोले..बेटे-बहू ने घर छोड़ा, भूखी रह गई गौमाता, क्या देशद्रोही हूँ.?

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading