नये-नये मुकदमों के ‘चक्रव्यूह’ में विधायक विजय मिश्रा, पढ़िए और देखिए यह ‘नया भूचाल’.!!

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा इन दिनों नये-नये मुकदमों के चक्रव्यूह में हैं. गुंडा एक्ट की कार्यवाही को भेंदते उससे पहले ही चहूंओर से शिकायत व मुकदमों का पराक्रम जारी है। इसी दौरान पारिवारिक व व्यापारिक मामले का मुकदमा जब उन्हीं के नीजी निवास से निकलकर जघन्य धाराओं दर्ज हुआ तो, फिर एक बार भदोही जनपद में भूचाली सियासत शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी जोकि धनापुर गांव निवासी हैं, उन्होंने जबरन घर में रहने और वसीयत बनाकर उनकी संपत्ति अपने बेटे के नाम कराने के लिए दबाव बनाने के आरोप में विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्र पर गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

भदोही एसपी रामबदन सिंह के मुताबिक तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विधायक उन्हें डरा धमकाकर और बंधक बनाकर उनके धनापुर स्थित मकान में जबरन रहते हैं और वसीयतनामा बनवाकर उनकी सारी संपत्ति अपने पुत्र विष्णु मिश्रा के नाम करने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोप लगाया कि उनकी फर्म का संचालन विधायक ने अपने हाथ में ले लिया और सारा लेन-देन अपनी पत्नी और पुत्र के खाते में कराने लगे। हमारे ठेकों के आय-व्यय की जानकारी भी नहीं देते थे। इस पर पुलिस ने विधायक, उनकी एमएलसी पत्नी और पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता की सुरक्षा के लिए उन्हें एक गनर मुहैया कराने के साथ ही उनके आवास पर चार पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। (उपर संलग्न विडियो भी देखें) https://youtu.be/3zM8pqJlEns

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading