सशक्त समाज न्यूज’ की ‘विशेष रिपोर्ट’ से हिलोर, आखिरकार ‘भदोही वासियों’ को मिली ‘रेफर’ से मुक्ति…

भदोही जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सोमवार की दोपहर प्रकाशित ‘सशक्त समाज न्यूज’ टीम की ‘विशेष रिपोर्ट’ ने सत्ता-शासन में हिलोर मचाया, जिसके बाद आखिरकार ‘कोरोना पाॅजिटिव’ मरीजों को मिर्जापुर ‘रेफर’ से मुक्ति मिल गई है। फिलहाल भदोही वासियों के लिये यह एक खुशहाली से परिपूर्ण निर्णय है, जो शनिवार की शाम जारी हुआ।

गौरतलब है कि अब कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित को मिर्जापुर अस्पताल में नहीं रेफर किया जाएगा बल्कि उन्हें सीएचसी भदोही में ही आइसोलेट किया जाएगा। जनपद के दो अस्पताल भदोही व डीघ सीएचसी में 30-30 बेड का आइसोलेशन वार्ड सुरक्षित है। इस निर्णय से प्रशासन को अनावश्यक भाग-दौड़ नहीं करना पड़ेगा। भदोही शासनिक हवाले से एक मिडिया रिपोर्ट में लिखा गया है कि शासन के गाइड-लाइन के अनुसार कम संक्रमितों की संख्या वाले मंडल में कोरोना पॉजिटिव लोगों को मंडल के एक ही एल-1 अस्पताल में आइसोलेट किए जाने की व्यवस्था थी। जिसके तहत मिर्जापुर मंडल के भदोही, सोनभद्र व मीरजापुर के पॉजिटिव मामलों को मिर्जापुर के अस्पताल में ही आइसोलेट किया जाता था। इसके पीछे कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने की मंशा थी। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर एहतियात के तौर पर जनपद के भदोही व डीघ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 30-30 बेड, कुल 60 बेड का आइसोलेशन वार्ड रिजर्व रखा गया है। अब पॉजिटिव लोगों को मिर्जापुर रेफर किए जाने की जरूरत नहीं है। भदोही सीएचसी में आइसोलेट करने से प्रशासनिक अधिकारियों को भी काफी राहत होगी।

यही है सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट 👉यहां बिन सुविधा सिसक रहें, दो दर्जन सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र, जानिये ‘रेफरमौत’ का जिम्मेदार कौन.?

कारपेट एक्सपो भी तैयारी में – जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से पूर्व हीी जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग सतर्क रहा है। जिला प्रशासन की ओर से कारपेट एक्सपो मार्ट में 400 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। जिसकी मॉनीटरिग खुद जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद कर रहे हैं। तीव्र गति से चल रहा कार्य जल्द पूर्ण हो जाएगा।

रेफर मुक्त’ अभियान शुरू – सोमवार को आई रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खबर के मुताबिक जिला संक्रामक एवं महामारी अधिकारी डा. अजीत पाठक ने बताया कि दोनों संक्रमितों को भदोही स्थित एल-1 श्रेणी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आइसोलेट कर दिया गया। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अस्पताल में आइसोलेट सभी लोगों का इलाज भी शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 76 पर पहुंच गया। अस्पताल में सक्रिय केस 57 हो गए। जबकि 16 स्वस्थ होकर अस्पताल से घर वापसी कर चुके हैं।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading