रैपिड रिस्पांस टीम – यहां ‘दोबारा’ द्वार पहुंचे सरकारी डाक्टर, फिर आई यह रिपोर्ट…

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में कोरोना जांच हेतु ‘रैपिड रिस्पांस टीम’ गांव-गांव में सक्रियता से पहुंच रही है. परदेसियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद जरूरत पड़ने पर होम क्वारंटीन के दौरान भी डाक्टर द्वार पर पहुंच रहे हैं। ऐसी प्रत्यक्ष प्रमाण जानकारी गांव पहुंचे कुछ परदेसी स्वयं बयां कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भदोही जनपद के तहसील ज्ञानपुर अंतर्गत अकोढ़ा-रोही गांव है. जहां कुछ दिनों पूर्व रोही गांव में रमाकांत शुक्ला व अशोक सिंह जैसे कई परदेसी मुंबई से सपरिवार पहुंचे हैं. यहां से गांव जाने से पूर्व अंतर्मन स्वास्थ्य सेवा व क्वारंटीन सिस्टम को लेकर मन में कई सवाल थे लेकिन अब कोरोना संकट में सेवार्थी डाक्टरों का गुणगान करते नहीं थक रहे हैं. रमाकांत बताते हैं कि गांव सड़क मार्ग से गांव पहुंचने के बाद जिला के स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही सुचना दी गई, वैसे ही उसी दिन चंद घंटों बाद डा. मोहम्मद अनीस व डॉ रवि प्रकाश श्रीवास्तव (रैपिड रिस्पॉन्स टीम) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज की तरफ से तुरंत पहुंच गये. थर्मल स्क्रीनिंग के बाद पूरे परिवार को १४ दिन होम क्वारंटीन की हिदायत दी. हमारे भाई संजय कुमार, विंध्यवासिनी के साथ पत्नी मीना देवी व गांव आये पारिवारिक सदस्यों में हंसा देवी, रंजू देवी, आशुतोष, श्रेया, शिवांग, स्वेता, श्लोक, शिप्रा, साक्षी शुक्ला कार्तिकेय शुक्ला यांनि महिलाओं से बच्चों तक की जांच किये. इसी तरह का रिस्पांस रोही ठकुरान बस्ती में सपरिवार गांव पहुंचे दो भाई अशोक सिंह व राजेश सिंह के साथ विशाल सिंह परिवार को भी मिला. फिलहाल यहां क्वारंटीन के दौरान दोबारा जांच हेतु राऊंड मारने पर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था उपरोक्त टीम का परदेसी गुणगान करते नहीं थक रहे हैं।
१२वें दिन दोबारा जांच – कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या से चिंतित रमाकांत शुक्ला का परिवार प्रथम जांच पर काफी चिंतित था लेकिन क्वारंटीन के दौरान परिस्थिति भांप चुके डा. मोहम्मद अनीस अचानक फिर टीम के साथ पहुंच गये. इसी दौरान ‘सशक्त समाज न्यूज’ द्वारा जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि कई परिवार थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भी सहमें हैं, वहीं परदेसियों में संक्रमण ज्यादा पाया जा रहा है. ऐसी स्थिति में जिले के उच्च डाक्टरों द्वारा कई तरह ऐतिहातन जांच के निर्देश मिले हैं, जिसके तहत यदि किसी गाँव से हमारी टीम गुजर रही होती है तो, ऐसे सहमें परिवारों की संतुष्टि के लिए क्वारंटीन के दौरान दोबारा जांच कर देती है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading