सावधान…’साढ़े ४ मिनट’ में ‘कोरोना’ ले रहा, एक ‘जिंदगी’ की ‘बलि’..!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ कोरोना के कारण देश में अब तक 9195 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 11,929 नए संक्रमित लोग सामने आए हैं, जबकि इसी दौरान 311 लोगों को कोरोना ने अपना शिकार बनाया है। यानी पिछले 24 घंटे में औसतन हर 4.6 मिनट में कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है।
गौरतलब है कि तीन जून से 13 जून के बीच के दस दिनों में ही 3120 लोगों को कोरोना का शिकार बनना पड़ा है। यानी औसतन 312 लोगों को रोज कोरोना के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। यह औसत भी 4.6 मिनट का ही बनता है। ये आंकड़े हमें सावधान करते हैं कि अगर कोरोना के मामले में लापरवाही की गई तो आने वाले समय में यह कितना भयावह साबित हो सकता है। इसके पहले यानी मई के महीने में औसतन 137 लोगों की प्रति दिन कोरोना के कारण जान गई थी। दिल्ली सरकार के मुताबिक़ कोरोना के कारण शनिवार को 57 लोगों की मौत हुई। इसके एक दिन पहले शुक्रवार को भी 71 लोगों की जान चली गई थी। गुरूवार को 65 और बुधवार को 48 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में जून के पहले दस दिनों में (एक जून से 10 जून) के बीच 511 लोगों को कोरोना के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस प्रकार औसतन 51 से अधिक लोगों की जान रोज गई है। औसतन यह आंकड़ा 28.23 मिनट का बनता है। यानी देश की राजधानी दिल्ली में भी इस समय हर घंटे औसतन दो से ज्यादा लोगों को कोरोना के कारण जिंदगी गंवानी पड़ रही है।
अन्य राज्यों की स्थिति – कोरोना ने भारत के कई बड़े राज्यों पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। आर्थिक रूप से महत्त्वपूर्ण राज्य महाराष्ट्र में अब तक 3830 लोगों की जान जा चुकी है।  वहीं दिल्ली में अब तक कुल 1271 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके आलावा गुजरात में 1448, तमिलनाडु में 397, पश्चिम बंगाल में 463, मध्यप्रदेश में 447, उत्तर प्रदेश में 385, राजस्थान में 282, कर्नाटक में 81, हरियाणा में 78, आंध्रप्रदेश में 82 और तेलंगाना में 182 लोगों की जान जा चुकी है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading