भदोही में भूचाल – मादक पदार्थ व असलहे की चर्चा तेज, पढ़िये ‘वायरल मैसेज’ व ‘तस्वीर’ का बवाल…

भदोही जनपद में एक वायरल तस्वीर व मैसेज ने सोमवार को भूचाल ला दिया, जिसमें एक ब्लाक प्रमुख के नाम सहित लिखा है कि वह “माफिया कुख्यात अपराधी दिलीप मिश्र का अभिन्न मित्र व सहयोगी है, उनके घर से भारी मात्रा में अफीम, गांजा हीरोइन, बरामद हुई लेकिन पुलिस पैसा लेकर बचाना चाहतीं हैं, वहां अवैध असलहा भी था, जिसे उनकी पत्नी ने पुलिस के सामने ही हटा दिया और पुलिस मिली है, इसलिए लीपापोती करना चाहती है।”
इस संदर्भ में ज्ञानपुर सीओ कालू सिंह व ऊंज थाना प्रभारी से ‘सशक्त समाज न्यूज’ टीम ने पुष्टि व जानकारी लेने हेतु संपर्क कििया लेकिन विभिन्न कारणों से संपर्क नहीं हो पाया।
उत्तर प्रदेश के एक स्थापित अखबार ने इस संदर्भ आनलाइन प्रकाशित किया है कि ‘भदोही के ऊंज थानाक्षेत्र के समीप एक आवास से मादक पदार्थ और असलहे की बरामदगी का फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद एसपी ने जांच शुरू करा दी। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रकरण की जांच सौंपी है। सोमवार को दोपहर बाद सोशल मीडिया पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और असलहे के साथ फोटो वायरल हुई। जिसे एक जनप्रतिनिधि के आवास से मिलने की बात चर्चा में आई। हालांकि पुलिस ऐसी किसी बरामदगी से इनकार कर रही है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि मादक पदार्थ और असलहा बरामदगी की कोई सूचना नहीं है। वायरल फ़ोटो की जांच एएसपी रवींद्र वर्मा को सौंपी गई है।’

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading