यहां 300 कोरोना संक्रमित ‘माताओं’ की ‘सफल’ डिलीवरी, ‘जच्चा-बच्चा’ हैं ‘खुशहाल’ …

मुंबई के नायर अस्पताल में कोरोना से संक्रमित महिलाओं की सफल डिलिवरी का आंकड़ा 300 तक पहुंच गया है। इन सभी मामलों में बच्चे स्वस्थ पाए गए हैं। ऐसे में नायर अस्पताल विश्व का एकमात्र ऐसा अस्पताल बन गया है, जिसने इतनी बड़ी संख्या में कोरोना से संक्रमित माताओं की सफल डिलीवरी की है।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक 14 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित पहली मां ने नायर अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया था। तबसे लेकर अब तक 2 महीने के इस अंतराल में 300 से ज्यादा माताओं की सफल डिलीवरी हो चुकी है। इन मामलों में एक मामला ऐसा भी है, जिसमें एक मां ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। ऐसे में मुंबई के नायर अस्पताल के प्रसूति विभाग, नवजात शिशु और बाल चिकित्सा विभाग एवं भूविज्ञान विभाग के चिकित्सकों, नर्स और वार्ड बॉय ने 24 घंटे पीपीटी किट पहनकर इन महिलाओं का इलाज किया है। इन तीनों विभागों में से कई डॉक्टर पिछले दो महीनों से घर नहीं गए हैं।

10 शिशुओं ने भी दी वायरस को मात…चिकित्सकों के बताए अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण जन्मजात नहीं है, लेकिन यदि बच्चा जन्म के बाद यदि अपनी मां के संपर्क में आता है, तो ऐसे बच्चे को संक्रमण हो सकता है। इसके लिए कोरोना से संक्रमित माताओं के बच्चों की जन्म के बाद जांच की जाती है। ऐसे में इन संक्रमित माताओं के 10 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन उनका सफल इलाज करने के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading