लॉकडाउन के बाद अनलॉक-1 होने के बाद भी सलून और जिम नहीं खोले थे लेकिन हफ्तेभर में ही नई नियमावली के तहत महाराष्ट्र में 28 जून से सलून खुलेंगे। सलून में सिर्फ बाल काटे जाएंगे, दाढ़ी का निर्णय अब तक नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि जिम खोलने की अनुमति पर ही राज्य सरकार के माध्यम से अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन के बाद पिछले 3 महीने से सलून और जिम बंद हैं, उसकी वजह से लोगों को बहुत-सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस संदर्भ में सलून एसोसिएशन और रिहायशी बिल्डिंग में खुद का इनर क्लब हाउस है, उस जिम को अनुमति देने के लिए एक नियमावली तैयार करने के संदर्भ में महाराष्ट्र सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। इस बात पर महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने बताया कि अनलॉक-1 के बाद सरकार जिम और सलून शुरू करने के संदर्भ में एक नियमावली तैयार कर रही है। इस नियमावली के तहत 28 जून से सैलून शुरू करने का सरकार का इरादा है। यह जानकारी महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने संवाददाताओं से बात करते हुए दी है।



