‘ठगी का शिकार’ हुए ‘लग्जरी’ गाड़ियों के ‘शौकीन’ बीडीसी, नहीं मिली ‘आर्मी कैंटीन’ की कार.!

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से एक सनसनीखेज नया ठगी का मामला सामने आया है, जहां लग्जरी गाड़ियों के शौकीन एक (बीडीसी) ‘क्षेत्र पंचायत सदस्य’ ही ठगी का शिकार हो गए हैं। आर्मी कैंटीन में वाहन बुकिंग के बहाने जालसाजों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य से 1.45 लाख रुपये उड़ा दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भदोही जनपद के ज्ञानपुर ब्लाक अंतर्गत अकोढ़ा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वतंत्र कुमार मिश्र उर्फ डब्बू मिश्र के मोबाइल फोन पर आर्मी कैंटीन में तैनात फौजी बनकर कॉल किया। कहा कि कैंटीन में वाहन बुक किया जा रहा है। ५ हजार जमाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए ५ हजार रुपये जमा करना होगा। जालसाजों ने फर्जी अकाउंट और आइएफसी कोड उपलब्ध करा दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने उसके खाते में वाहन बुकिंग कराने के लिए ५ हजार रुपये भी डाल दिए। बुकिंग कराने के बाद कुछ दिन तक कोई जवाब नहीं आया। इसी बीच जालसाजों ने फोन कर 1.45 लाख रुपये खाते में डालने को कहा और झांसा दिया कि दो-तीन दिन में वाहन उपलब्ध करा दिया जाएगा। जालसाजों के झांसा में आकर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने उसके खाते में 1.45 लाख रुपये डाल दिया। इसके बाद भी वाहन नहीं आया और न ही जालसाजों से किसी तरह से बात हुई। निर्धारित तिथि पर वाहन उपलब्ध न कराए जाने पर ठगी की आशंका होते ही पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खैर….’सशक्त समाज न्यूज’ के स्थानीय संवाददाता ने उक्त ठगी के शिकार हुए बीडीसी से विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क किया लेकिन विभिन्न कारणों से संपर्क नहीं हो पाया।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading