उत्तर प्रदेश सरकार जहां ‘जीरो टोलरेंस’ की बात करती है, वहीं विभिन्न पार्टियों से भ्रष्टाचार करके भाजपा आये भ्रष्टाचारियों के ‘भूत कर्म’ का बवाल नई मुसीबतें खड़ा कर रहा है। ‘भदोही मांगे अस्पताल’ मुहिम जहां सोशल मीडिया से ‘सत्याग्रह आंदोलन’ तक पहुंची है, वहीं सत्ता-शासन भी एलर्ट है। यूपी भाजपा सरकार ने पिछली सरकारों में हुये करोड़ों के इस भ्रष्टाचार पर कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है, जिससे एसआईटी जांच तेज होने की खबरें मिल रही है।
गौरतलब है कि ‘भदोही मांगे अस्पताल’ की मुहिम सोशल मीडिया से ट्वीटर ट्रैड होते हुये, पत्र व्यवहार व ‘सत्याग्रह आंदोलन’ तक पहुंच गई है। सैकड़ों भदोहीवासी युवा जहां सीएम-पीएम पोर्टल पर शिकायत कर रहे हैं, वहीं औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देकर अस्पताल निमार्ण कार्य शुरू करने व भ्रष्टाचारी दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग भी की है। फिलहाल भदोही डीएम राजेंद्र प्रसाद को ‘राष्ट्रीय ब्राम्हण युवजन सभा’ के अम्बरीष तिवारी व अपना दल (एस) सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पत्र देकर अस्पताल निर्माण कार्य शुरू करने व पूर्व के संबधित भ्रष्टाचारियों पर कानूनी शिकंजा कसने का आग्रह किया जा रहा है। इसी दौरान बुधवार को ‘काशियाना फाउंडेशन’ के तत्वाधान में 11 वर्षो से लंबित निर्माणाधीन जिला अस्पताल को पूरा करने की मांग को लेकर समाजसेवियों द्वारा अस्पताल के मुख्य द्वार पर सांकेतिक मौन उपवास और सत्याग्रह आंदोलन किया गया। जिले में लागू धारा 144 व कोरोना महामारी के नियमों का पालन करते हुए 5 लोगों ने ही मुँह पर मास्क लगाकर आंदोलन का आगाज किया। आयोजक सुमित सिंह ( संस्थापक, काशियाना फॉउंडेशन ) ने इसके पहले भी प्रधानमंत्री के नाम ‘वाराणसी संसदीय कार्यालय’ पर अस्पताल को लेकर पत्र दिया था और स्पीड पोस्ट भेजकर प्रधानमंत्री कार्यालय से अपील की है। सत्याग्रह आंदोलन की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर सिंह और संयोजन पत्रकार हरीश सिंह ने किया। बताया जाता है कि इस अस्पताल के निर्माण कार्य में तत्कालीन एक ‘बसपाई’ की मैटेरियल सप्लायर बतौर अहम भूमिका थी, जिसनेे करोड़ों के भ्रष्टाचार को अंजाम दियाा था। विश्वस्त सुत्रों की मानें तो उक्त बसपाई अब भाजपा में आकर एसआईटी जांच तेज होने के बाद सेेे, बसपा से भाजपा आये एक विधायक के पीछे लाखों खर्च करके मामले को रफा-दफा करवाने की फिराक में है। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने भी ‘भदोही मांगे अस्पताल’ मुहिम का समर्थन करते हुए बसपा-सपा सरकार में हुये इस भ्रष्टाचार पर जांच के साथ, अवरोधक हटवाकर अस्पताल निर्माण कार्य शुुरू करवानेंं हेतु सरकार तक मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

http://www.sashaktsamaajnews.com/2020/06/09/special-report-impact/


