यूपी संग्राम २०२२ – ‘जनवादी पार्टी’ तय कर रही उम्मीद्वार, जातिय ‘संगठनों’ को भी मिलेगी ‘हिस्सेदारी’…

उत्तरप्रदेश में आने वाले  2022 विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी निश्चित करने के लिए ‘राष्ट्रीय चौहान महासंघ’ तथा ‘जनवादी पार्टी’ के संयुक्त तत्वाधान में सारनाथ के पास स्थित धर्मशाला में एक बैठक का अयोजन किया गया, जिसमें ‘राष्ट्रीय चौहान महासंघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनीब सिंह चौहान व जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। विभिन्न संगठनों को एकजुट करके उन्हें ‘जनवादी पार्टी’ चुनावी मैदान में भागीदारी देने के लिए संकल्पबद्ध है। ऐसा दावा उपरोक्त मिटिंग उपरांत पार्टी द्वारा किया गया है।

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय चौहान महासंघ तथा जनवादी पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में सारनाथ में 14 जून को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें समाज के लोगो की उम्मीदवारी को लेकर रणनीति बनाई गयी। इस कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय चौहान महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष संतोष कुमार चौहान ने उपस्थित जनवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान व राष्ट्रीय चौहान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनिब सिंह चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश राम कृत चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता रामायण चौहान, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चौहान तथा पूर्वांचल अध्यक्ष बब्बन चौहान को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाते हुए जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यदि राष्ट्रीय चौहान महासंघ पूरे मनोयोग से मेरा सहयोग करता है तो निश्चित रूप से 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार में चौहान महासंघ के लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और चौहान समाज के लोगो को उन्नती का नया आयाम मिलेगा।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading