शिवसेना का ५४वां वर्धापन दिन, भगवा लहरेगा और यूं ‘सधेगा’ संवाद…

आज शिवसेना का ५४वां वर्धापन दिन है। पिछले ५४ वर्षों से हर वर्ष वर्धापन दिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता रहा है। वर्धापन दिन पर देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में शिवसैनिक मुंबई आते हैं और एक नई व ज्वलंत विचारधारा लिए उसी उत्साह और उल्लास के साथ लौट जाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना का संकट है। इस संकट से मुंबई, महाराष्ट्र समेत पूरा देश लड़ रहा है। इस वजह से वर्धापन दिन का समारोह भले ही न हो पाए फिर भी शिवसैनिकों का उत्साह रत्तीभर भी कम हुआ नहीं है। वही जोश है, वही उत्साह है। शिवसेना हर मन में है। विशेष बात यह है कि शिवसेनापक्षप्रमुख एवं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज दोपहर साढ़े १२ बजे ‘झूम’ ऐप के माध्यम से शिवसेना नेता, उपनेता, जिलाप्रमुख एवं अन्य पदाधिकारियों सहित शिवसैनिकों से संवाद साधनेवाले हैं।

जगजाहिर है कि शिवसेना का आज ५४वां वर्धापन दिन है। वर्धापन दिन के उपलक्ष्य में हर वर्ष मुंबई के षण्मुखानंद सभागृह में भव्य समारोह आयोजित किया जाता रहा है। इस समारोह के माध्यम से शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा प्राप्त होनेवाले मार्गदर्शन को लेकर शिवसैनिकों में कमाल की उत्सुकता रहती है। इसके लिए बड़ी संख्या में शिवसैनिकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। हालांकि इस बार कोरोना संकट काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और भीड़ न करना, अत्यंत जरूरी है। इसलिए इस बार अत्यंत सादगीपूर्वक भीड़ किए बिना यह वर्धापन दिन मनाया जाएगा, ऐसी जानकारी शिवसेना सचिव व सांसद अनिल देसाई ने दी। विशेष बात यह है कि शिवसेनापक्षप्रमुख एवं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज दोपहर साढ़े १२ बजे ‘झूम’ ऐप के माध्यम से शिवसेना नेता, उपनेता, जिलाप्रमुख एवं अन्य पदाधिकारियों सहित शिवसैनिकों से संवाद साधनेवाले हैं।

ऐसे मनाया जाएगा वर्धापन दिन-शिवसेना शाखा और मध्यवर्ती कार्यालय में भीड़ किए बिना गिने-चुने शिवसैनिकों की उपस्थिति में सुबह १०.३० बजे भगवा ध्वज लहराया जाएगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्पहार अर्पित कर मानवंदना दी जाएगी। विभिन्न समाजोपयोगी कार्यक्रमों सहित जनजागृति के माध्यम से वर्धापन दिन मनाया जाएगा, ऐसा निर्देश शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय से दिया गया है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading