यहां ‘सादगी’ से मना ‘जन्मदिन’, लिया ‘2024’ में ‘प्रधानमंत्री’ बनाने का ‘संकल्प’….

रायबरेली के लालगंज में सादगी से केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता कमल सिंह चौहान ने कहा कि राहुल हमारे आदर्श नेता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस प्रगति पर है, युवाओं में उत्साह है। इसी उत्साह की वजह से युवा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी के निर्देशानुसार कॅरोना जैसी महामारी में युवाओं ने बढ़-चढ़कर पूरे देश मे गरीबों तथा मजदुरों की मदद की। राहुल जी हमेशा युवाओं को राजनीति में सपोर्ट करते आये हैं, उनके नेतृत्व में सम्पूर्ण भारतवर्ष विश्वगुरु बनकर उभरेगा ये हमे पूर्ण भरोसा है। वहीं सरेनी विधनसभा अध्यक्ष हर्ष भदौरिया ने कहा राहुल जी की सोच ही हमारे देश को आगे लेके जा सकती है, वो एकलौते नेता है जो कॅरोना जैसी महामारी में गरीबो व मजदूरों की आर्थिक मदत के लिए सरकार से आवाज उठाते रहे हैं। हमेशा से बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने के लिए परेशान रहते हैं। हम लोग आज ये संकल्प लेते है 2024 में उनको हम सब मिलकर प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे। इस मौके पर महेश शर्मा कमल सिंह चौहान हर्ष भदौरिया मिराज कुरैशी ,अबुल कुरैशी ,आदर्श सिंह, रंजीत सिंह ,भास्कर मिश्रा मो.परवेज अरसिल शेख , हसन कुरैशीआदि लोग उपस्थित रहे।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading