‘कोरोना संकट’ में ‘कंडोमपा नगरी’, पढ़िये…’ताजा हालात’ व शासनिक ‘पुष्टि’ रिपोर्ट…

मुंबई के प्रवेशद्वार कल्याण-डोम्बिवली शहर पर संकट मंडरा उठा है, यहां बड़ी ही तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। आकड़े भले ही चिंताजनक हैं लेकिन शासनिक स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता व जांच तेजी से हालात सामान्य स्थिति में है। लाॅकडाऊन में कंडोमपा नगरी क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग भी देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि कंडोमपा क्षेत्र में बुधवार को भी 20 मरीज कोरोना संक्रमित पाये गए है तथा 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस नए आंकड़े के बाद यहां पर कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 385 जा पहुची है। इन आकड़ो को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कल्याण-डोम्बिवली शहर मुम्बई का तेजी से पीछा कर रही हो। स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार रोहित शुक्ला की रिपोर्ट के मुताबिक कल्याण-डोम्बिवली महानगर पालिका क्षेत्र में जो 20 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गए है, उनमें मांडा टिटवाला में 1 पुरुष, डोम्बिवली पश्चिम में 2 पुरुष व 1 महिला,  डोम्बिवली पूर्व मे 4 पुरुष(इनमें 1 की मौत) व 2 महिला के साथ कल्याण पश्चिम में 2 पुरुष( इनमें 1 की मौत), कल्याण पूर्व में 7 पुरुष, आंबिवली में 1 महिला कोरोना संक्रमित पाये गए है। इसके साथ ही कल्याण में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 385 हो गयी है। इस समय 248 लोगों का उपचार अभी जारी है और 130 लोग स्वस्थ भी हो चुके है। इस नए आंकड़े के बाद अब तक कल्याण पूर्व में 108, कल्याण पश्चिम में 75, डोंबिवली पूर्व में 97, डोंबिवली पश्चिम में 77, मांडा टिटवाळा में 17, अंबिवाली में 3 तथा मोहने में 8 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये जा चुके है।
खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क पर sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यमश्रोत EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित करने हेतु हम प्रयासरत हैं….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading