कोरोना योद्धा – 1007 पुलिसकर्मी अब तक हुये संक्रमित….

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 23 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में 1,200 से अधिक नए केस आए हैं। बीते 24 घंटे में 221 पुलिसवालों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक महाराष्ट्र में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना की जद में आ चुके हैं और 7 पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं।
महाराष्ट्र में 1007 पुलिसकर्मी अब तक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 106 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। मुंबई में कोरोना से करीब 400 पुलिसकर्मी संक्रमित हैं। दोकासा रििपोर्ट के मुताबिक मुंबई के कई पुलिस थानों के 394 पुलिसकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा रिजर्व फोर्स के जवान भी संक्रमित मिले हैं। कोरोना के कारण अब तक महाराष्ट्र पुलिस के 7 पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। इसमें मुंबई पुलिस के चार, पुणे पुलिस के एक, सोलापुर पुलिस के एक और नासिक ग्रामीण का एक जवान शामिल है। हजारों पुलिसकर्मी क्वारंटीन हैं और साथ ही 55 साल से अधिक पुलिसकर्मियों को घर पर रहने का आदेश दिया गया है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क पर sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यमश्रोत EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित करने हेतु हम प्रयासरत हैं….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading