भाजपा हर मामले को दे रही साम्प्रदायिक रंग, रमजान में सांसद आजम खां हों रिहा….

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां, उनकी पत्नी व बेटे को इबादत के लिए जेल से रिहाई कर सदाशयता का परिचय देने का आग्रह किया है, उन्होंने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि आजम खां प्रदेश के प्रतिष्ठित राजनेता है, जोकि वर्तमान में सांसद भी हैं। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय जैसा उच्च शैक्षणिक संस्थान उन्हीं की देन है। उनकी पत्नी भी विधायक हैं और दोनों बीमार हैं। सरकार इन सबके साथ जो व्यवहार कर रही है, वह अशोभनीय है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा है कि मोहम्मद आजम खां के प्रति सत्तादल एवं उसकी सरकार विद्वेषपूर्ण व्यवहार कर रही है। आजम खां पर सरकारी इशारे पर तमाम फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए हैं और उन्हें जेल में रख कर प्रताड़ित किया जा रहा है। सत्तादल उनकी छवि बिगाड़ने पर तुला है। भाजपा सरकार के आचरण से समाज का एक वर्ग बुरी तरह आतंकित है। उसमें असुरक्षा की भावना फैल रही है। आजम खां भाजपा की बदले की भावना के शिकार हैं। भाजपा हर मामले को साम्प्रदायिक रंग देने का काम कर रही है। समाज में सद्भाव कायम रखने के लिए आवश्यक है कि सबके साथ न्याय होना चाहिए, यही शासन की सम्दृष्टि का परिचय होता है। मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार को भी देश के स्वतंत्र नागरिक के रूप में अपने धार्मिक फर्ज की अदायगी का पूरा अवसर मिलना चाहिए।

खबर या प्रतिक्रिया निशुल्क प्रकाशित करता है ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क, sashaktsamaaj@gmail.com पर EMAIL तो भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading